उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बड़ी वारदात सामने आई है। एक बीजेपी नेता ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों को गोली मार दी। वारदात में तीनों बच्चों की मौत हो गई है, जबकि पत्नी का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी योगेश रोहिला को गिरफ्तार कर लिया है, जो भाजपा कार्यकारिणी सदस्य बताया जा रहा है। फायरिंग में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी और दो बच्चों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। आरोपी योगेश कस्बा गंगोह के गांव सांगा-ठेड़ा का रहने वाला है। वह पहले भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष भी रह चुका है। फायरिंग में घायल पत्नी नेहा (32) की हालत गंभीर बताई जा रही है। फायरिंग में जिने बच्चों की मौत हुई है, उनमें श्रद्धा (11), बेटा शिवांश (4) और देवांश (7) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:दिल्ली नगर निगम में नामित 14 विधायक कौन? किस अहम काम में देंगे सहयोग
बताया जा रहा है कि घर में कई दिन से विवाद चल रहा था। इसके चलते आरोपी ने शनिवार को पत्नी और 3 बच्चों को बारी-बारी गोलियां मारी। आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया। गांव के लोगों ने जैसे ही गोलियों की आवाजें सुनीं, मौके पर जमा हो गए। लोग जब तक घर के अंदर पहुंचे, आरोपी तब तक बच्चों और पत्नी को गोलियां मार चुका था। ग्रामीणों को देख आरोपी भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी की जमकर धुनाई की गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर आरोपी को अरेस्ट करने के अलावा घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया।
नेहा पर शक करता था योगेश
पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि योगेश अपनी पत्नी नेहा पर शक करता था। वह पत्नी के ऊपर किसी दूसरे से अवैध संबंध होने के आरोप लगाता था। इसी बात को लेकर दंपती में आपसी विवाद होता था। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि वारदात की वजह क्या थी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें:महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपये? आतिशी ने दिल्ली सरकार से पूछे ये सवाल
संबंधित खबरें
भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
8 mins agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 hr agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 hr agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
2 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
3 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
13 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
17 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
23 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
23 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines