महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपये? आतिशी ने दिल्ली सरकार से पूछे ये सवाल

विपक्ष की नेता आतिशी ने फिर से दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। अभी तक महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू नहीं हुआ है। आतिशी ने सरकार पर कई सवाल दागे।

Atishi

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने शनिवार को महिला सम्मान योजना शुरू न होने पर जोरदार प्रदर्शन किया। आतिशी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च को हर महिला को 2500 रुपये मिलेंगे, लेकिन एक भी पैसा खातों में नहीं आया। इसका मतलब है कि यह एक जुमला था। 2500 रुपये तो छोड़िए, अभी तक योजना के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू नहीं हुए हैं। दिल्ली की भाजपा सरकार ने 18 साल से बड़ी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये आर्थिक सहायता देने का वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किस डेट से शुरू होगा, इसकी जानकारी दी जाए? सरकार स्पष्ट करे कि महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की पहली किश्त कब आएगी? इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर सरकार पर हमला बोला था। रेखा गुप्ता सरकार से उन्होंने कई सवाल पूछे थे। आतिशी ने कहा था कि दिल्ली की नई सरकार को बने 1 महीने का समय हो चुका है। महिलाओं से किया वादा पूरा करने में सरकार विफल रही है।

विज्ञापन

मंत्रियों की कमेटी पर सवाल

पीएम मोदी ने भरोसा दिया था कि पहली कैबिनेट में योजना को पास किया जाएगा। 8 मार्च को महिलाओं के खाते में पैसे आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पीएम मोदी की गारंटी झूठी साबित हुई है। किसी भी योजना को ठंडे बस्ते में डालने का तरीका होता है कमेटी बना देना। इस योजना को लेकर भी 4 मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है।

मंत्रियों की कमेटी पर भी सवाल

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 48 लाख महिलाओं को सरकार ने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता हर माह देने का ऐलान किया था। सरकार की मंशा इतनी शर्तें लगाने की है कि 1 फीसदी महिलाओं को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार के पास केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) पर आरोप लगाने का समय तो है, लेकिन महिलाओं के लिए काम करने का नहीं। मंत्रियों की कमेटी क्या कर रही है, इसकी जानकारी दी जाए?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ