Lucknow Gangrape Case: लखनऊ के जानकीपुरम में नाबालिग के साथ क्लिनिक में गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लीनिक में तैनात एक कंपाउंडर ने एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर पीड़िता को जबरदस्ती दवा खिलाकर बेहोश कर दिया, फिर वारदात को अंजाम दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने वारदात के दौरान घटना का वीडियो बना लिया और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दोबारा रेप करने की कोशिश की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य आरोपी ललित ने जब दूसरी बार वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, तभी पीड़िता का भाई घटनास्थल पर पहुंच गया। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
क्लीनिक पर काम करती थी पीड़िता
पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई FIR के मुताबिक, उनकी बेटी जानकीपुरम सेक्टर तीन में एक डॉक्टर के क्लीनिक पर काम करने जाती थी। करीब दो हफ्ते पहले जब क्लीनिक पर डॉक्टर नहीं आए थे, तब दोनों आरोपियों ने जबरदस्ती दवा पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात का वीडियो बना लिया था और वायरल करने की धमकी देते थे, इसलिए पीड़िता ने अपने घरवालों को कुछ नहीं बताया था।
जबरन ले जाने लगा क्लीनिक तो पीड़िता के भाई ने देखा
पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि पहली बार वारदात को अंजाम देने और फिर वीडियो बना लेने के बाद दोनों आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करने लगे और उसका यौन उत्पीड़न करने लगे। इससे परेशान पीड़िता ने क्लीनिक जाना छोड़ दिया। 31 जुलाई को जब पीड़िता घर से किसी काम के लिए निकली तो आरोपियों ने उसे रोक लिया और जबरन क्लीनिक ले गए। इस दौरान पीड़िता के भाई ने अपनी बहन को देखा तो उसे कुछ गड़बड़ लगा और क्लीनिक पहुंच गया। यहां उसने अपनी बहन के साथ गंदी हकरत होते देखा जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
संबंधित खबरें
2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
33 mins agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
2 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
21 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
23 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines