---विज्ञापन---

Watch Video: जलविहार महोत्सव में रशियन डांसर को देख बेकाबू हुई भीड़, पुलिस और बाउंसरों ने बरसाईं लाठियां

Jhansi jalvihar mahotsav: उत्तर प्रदेश के झांसी में रशियन लड़की के डांस के दौरान लोगों की भीड़ उग्र हो गई। मऊरानीपुर में प्रान्तीय मेला जलविहार महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। लोगों के बवाल के बाद यहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस और बाउंसरों ने लोगों को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज […]

---विज्ञापन---

Jhansi jalvihar mahotsav: उत्तर प्रदेश के झांसी में रशियन लड़की के डांस के दौरान लोगों की भीड़ उग्र हो गई। मऊरानीपुर में प्रान्तीय मेला जलविहार महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। लोगों के बवाल के बाद यहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस और बाउंसरों ने लोगों को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई लोगों को चोटें आई हैं। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। स्वीट नाइट कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए रशियन लड़की बुलाई गई थी। जैसे ही रशियन डांसर ने नाचना शुरू किया, भीड़ ने भी डांस शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोग बेकाबू हो गए। पुलिस ने हालात कंट्रोल में करने के लिए लाठियां भांजनी शुरू कर दी। जिसके कारण भगदड़ मच गई, कई लोग घायल हो गए।

---विज्ञापन---

स्वीट नाइट प्रोग्राम के लिए किया गया था मना

जहां कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, वह जगह झांसी मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर है। हर साल ये कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। स्वीट नाइट कार्यक्रम के लिए मना किया गया था। लेकिन फिर भी ये करवाया गया। जिसमें डांस के लिए रशियन के अलावा दूसरी महिलाएं भी आई थीं। पुलिस की मौजूदगी में डांस के दौरान बवाल हो गया।

यह भी पढ़ें-अमृतसर की दवा फैक्ट्री में कैसे लगी भीषण आग? जिसमें 4 जिंदगियां जलकर राख

---विज्ञापन---

जिसके कारण पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। डांसरों के साथ प्रोग्राम में सिंगर भी पहुंचे थे। लेकिन भगदड़ के कारण एक युवक की आंख पर गहरी चोट है। उसे सामुदायिक केंद्र लाया गया था, जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक है। घायल युवक ने बताया कि डांस चल रहा था।

पुलिस ने जैसे ही लाठियां भांजनी शुरू की, हालात बेकाबू हो गए। इलाज कर रहे डॉ. रविंद्र ने बताया कि युवक की हालत नाजुक है। उसे पुलिस लेकर आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को झांसी रेफर किया गया है। भगदड़ में कई लोगों को चोटें लगी हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 06, 2023 12:21 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola