क्या रॉबर्ट वाड्रा अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? कही ये बड़ी बात

Robert vadra on contesting lok sabha election 2024: रॉबर्ट वाड्रा ने अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि ये लोगों की पुकार है। लोग चाहते हैं कि मैं उनका प्रतिनिधित्व करूं। बता दें फिलहाल कांग्रेस ने यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट से अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

Robert Vadra

वृन्दावन में रॉबर्ट वाड्रा

Robert vadra on contesting election: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोमवार को रॉबर्ट वृन्दावन पहुंचे। यहां उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्री कृष्ण की श्रृंगार आरती के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी उम्मीदवारी को लेकर मीडिया के सवालों का भी खुलकर जवाब दिया। मंगलवार को भी पूछने पर रॉबर्ट ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी चाहेगी तो मैं चुनाव लडूंगा, ये जरूरी नहीं है कि मैं अमेठी से चुनाव लडूं, मैं हरियाणा या मुरादाबाद कहीं से भी चुनाव लड़ सकता हूं।

लोग चाहते हैं कि मैं उनका प्रतिनिधित्व करूं

जब पत्रकारों ने उनसे अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने पर सवाल किया तो उन्होंने बेबाकी से कहा कि इस बारे में मीडिया में अटकलें लगाई जा रही हैं। ये सही है कि यह लोगों की पुकार है। वह बोले लोग चाहते हैं कि मैं उनका प्रतिनिधित्व करूं, उनकी और उनके क्षेत्र की समस्याओं के बारे में सुनकर उसके समाधान के लिए काम करूं।

मेरा पूरा परिवार धर्मनिरपेक्ष

रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा कि देश में बदलाव का माहौल है। वह बोले की चाहे मैं राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल हूं या नहीं मैं देश और इसके लोगों की सेवा करता रहूंगा। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सनातन विरोधी कहना बीजेपी का अपने प्रचार का गलत तरीका है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार धर्मनिरपेक्ष है।

उम्मीदवार तय नहीं

बता दें फिलहाल कांग्रेस ने यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट से अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। ये दोनों ही सीट गांधी परिवार का गढ़ मानी जाती है। पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़े थे। 2019 में राहुल अमेठी और वायनाड दो लोकसभा सीट से चुनाव लड़े। बाद में उन्होंने अमेठी सीट छोड़ दी थी। वह फिलहाल वायनाड से सांसद हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बार अमेठी सीट से राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा दोनों का नाम चल रहा है। यहां से चुनाव कौन लड़ेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ