lok sabha election 2024, Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने की ऑटो की सवारी, ड्राइवर से कर दिया बड़ा वादा!

Lok sabha election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान कांग्रेस ने कोडियाथुर में एक विशाल रोड शो निकाला। बता दें 19 अप्रैल को पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान होना है।

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल अपनी लोकसभा सीट वायनाड पर चुनाव प्रचार करते दिखाई पड़े। इस दौरान उन्होंने सड़क चलते ऑटो को रुकवाया और उसमें सफर किया। कांग्रेस नेता ने ऑटो ड्राइवर से उसका हालचाल पूछा और उसे कांग्रेस के मेनिफेस्टो के बारे में बताया।

21 राज्यों में 102 सीटों पर मतदान होगा

कांग्रेस पार्टी ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर यह जानकारी शेयर की है। ऑटो ड्राइवर अपनी स्थानीय भाषा में बोल रहा था। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल भी थे, जिन्होंने ऑटो ड्राइवर की कही बात का अनुवाद कर राहुल को बताया। जानकारी के अनुसार इस दौरान कांग्रेस ने कोडियाथुर में एक विशाल रोड शो निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया। बता दें 19 अप्रैल को पहले चरण में 21 राज्यों में 102 सीटों पर मतदान होगा। 4 जून को मतगणना होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ