Road Accident in UP: उत्तर प्रदेश के बदायूं में दीपावली मनाने घर जा रहे 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दरअसल ऑटो में 6 लोग से अपने घर जा रहे थे इसलिए बीच दिल्ली-बदायूं हाइवे पर मुजरिया थाने के पास एक ट्रैक्टर से ऑटो की टक्कर हो गई। इससे ऑटो में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी लोग नोएडा से दीवाली मनाने अपने घर जा रहे थे। पुलिस अभी तक मरने वालों की पहचान नहीं कर पाई है।
ये भी पढ़ेंः दिन में मारता, भूखे रखता और रात में करता नाबालिग बेटी से रेप, अब जेल में बीतेगी जिंदगी
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुवार की सुबह करीब सात बजे हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।
रिपोर्ट के मुताबिक टेंपो में सवार लोग नोएडा में काम करते थे। ये सभी लोग दीपावली मनाने के लिए टेंपो बुक घर जा रहे थे। गुरुवार की सुबह इनका टेंपो मुजरिया गांव के पास पहुंचा। इसी दौरान हाइवे पर गलत दिशा से ट्रैक्टर आ रहा था, जिससे टेंपो टकरा गया। वहीं पीछे से आ रही कार भी डिवाइडर से टकरा गई।
ये भी पढ़ेंः Video: कौन था अनुराग यादव? पड़ोसी ने तलवार से काटा सिर, जमकर हुआ बवाल
टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एबुंलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।
रिपोर्ट के मुताबिक एक मृतक की पहचान थाना उझानी के मिर्जापुर गांव निवासी अतुल के रूप में हुई है। पुलिस अन्य मृतकों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines