उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हुआ है. ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई है. टक्कर लगते ही ऑटो में सवार लोग उछलकर सड़क पर गिरे और ऑटो पलट गया. हादसे में सवारियां बुरी तरह घायल हुईं, जिनमें से 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं घायल 4 लोगों को राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. राहगीरों से हादसे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची.
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, चित्तूर में खाई में बस गिरने से अब तक 9 की मौत
ऑटो के अंदर फंसी कई सवारियां
बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कुछ लोग ऑटो के अंदर ही फंस गए. हादसा अजगैन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव मकूर में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के पास हुआ. पुलिस ने हादसा होने के कारणों की जांच के लिए प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है. वहीं घायलों के होश में आने का इंतजार भी पुलिस को है. वहीं ऑटो से टक्कर के बाद ट्रक लेकर ड्राइवर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है.
ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसा ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ. ट्रक बहुत तेज स्पीड से आया, जिस वजह से उसका बैलेंस बिगड़ा और वह गलत दिशा में जाकर ऑटो से टकरा गया. टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई थी और लोगों की भीड़ जुट गई थी. लोगों ने ट्रक ड्राइवर को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह रुका नहीं और सभी को ओवरटेक करके ट्रक लेकर फरार हो गया. अफरा-तफरी में नंबर नोट नहीं कर पाए.
यह भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, वैगनआर से भिड़ी ब्रेजा महिला समेत पांच लोगों की मौत
पुलिस ने दर्ज किया हादसे का केस
अजगैन थाना पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. सबसे पहले हादसाग्रस्त ऑटो को साइड में कराकर ट्रैफिक शुरू कराया गया. ऑटो में फंसे शवों को निकालकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश कर रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की वजह लापरवाही बताई है.
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
2 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
5 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
7 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
18 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
18 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
19 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines