Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम की मार जारी है। पहाड़ों पर भारी से भारी बारिश हो रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, देहरादून में सोमवार रात से लगातार बारिश के कारण तमसा नदी अपने उफान पर है। इतना ही नहीं, पहाड़ों पर बारिश के कारण मैदानी इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
मंदिर में घुसा नदी का पानी
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, देहरादून में कल रात (सोमवार रात) हुई भारी बारिश के कारण श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी ने काफी नुकसान पहुंचाया है। नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पानी मंदिर में प्रवेश कर गया है। मंदिर की सीढ़ियों से पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। हालांकि गनीमत है कि किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
मंदिर परिसर को खाली कराया गया
माता वैष्णो देवी गुफा, टपकेश्वर महादेव मंदिर, देहरादून के संस्थापक आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि जैसे ही तमसा नदी ने विकराल रूप लेना शुरू किया, वैसे ही मंदिर परिसर को पूरी तरह से खाली करा लिया गया था। उन्होंने बताया कि सभी पुजारी और सेवादारों को तत्काल परिसर से हटा दिया गया था। उधर, आईएमडी के अनुसार, देहरादून समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों के लिए आईएमडी का अलर्ट
आईएमडी की मानें तो देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश की चेतावनी है। उधर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भी बारिश की संभावना है। वहीं, पिछले कई दिनों से बारिश के कारण उत्तर प्रदेश में बहने वाली गंगा और यमुना नदी का भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रयागराज स्थित संगम में नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
संबंधित खबरें
रात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
13 mins agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
1 hr agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
11 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
12 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
20 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
20 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
22 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
23 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines