BSP MP Ritesh Pandey Resigns : लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को बड़ा झटका लगा है। अंबेडकरनगर से सांसद रितेश पांडेय ने 25 फरवरी यानी आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मायावती को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि उन्हें आलाकमान के द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा था। उन्होंने बातचीत के कई प्रयास किए, लेकिन असफल रहे। माना जा रहा है कि रितेश अब बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। उनके आज ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की संभावना है।
मायावती को भेजे पत्र में रितेश ने क्या लिखा?
मायावती को भेजे अपने पत्र में रितेश पांडेय ने लिखा कि सार्वजनिक जीवन में बसपा के माध्यम से जब से मैंने प्रवेश किया, आपका मार्गदर्शन और पार्टी पदाधिकारियों का सहयोग मिला। पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने मुझे हर कदम पर अंगुली पकड़कर राजनीति और समाज के गलियारे में चलना सिखाया। बसपा ने मुझे उत्तर प्रदेश विधानसभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया। पार्टी ने मुझे लोकसभा में संसदीय दल के नेता रूप में कार्य का अवसर भी दिया। इस विश्वास के लिए में बसपा, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।
यह भी पढ़ें: यूपी में अनुप्रिया, संजय निषाद और राजभर से बराबरी करते दिख सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य
‘मुझे पार्टी की बैठकों में नहीं बुलाया जा रहा था’
रितेश ने कहा कि लंबे समय से मुझे न तो पार्टी की बैठकों में बुलाया जा रहा है और न ही नेतृत्व के स्तर पर संवाद किया जा रहा है। मैंने आपसे और शीर्ष पदाधिकारियों से मिलने के लिए अनगिनत प्रयास किये, लेकिन उनका कोई परिणाम नहीं निकला। इस अंतराल में में अपने क्षेत्र में और अन्य जगहों पर भी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से निरंतर मिलता-जुलता रहा और क्षेत्र के कार्यों में जुटा रहा।
‘त्यागपत्र देने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं है’
रितेश पांडेय ने कहा कि ऐसे में में इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि पार्टी को मेरी सेवा और उपस्थिति की अब आवश्यकता नहीं रही। इसलिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने के अलावा मेरे समक्ष कोई विकल्प नहीं है। पार्टी से नाता तोड़ने का यह निर्णय भावनात्मक रूप से एक कठिन निर्णय है। मैं इस पत्र के माध्यम से बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं। आपसे आग्रह है कि मेरे इस त्यागपत्र को अविलंब स्वीकार किया जाए।
कौन हैं रितेश पांडेय?
रितेश पांडेय बसपा के लोकप्रिय नेता थे। वे जलालपुर से विधायक भी रह चुके है। वे 2019 में भाजपा के मुकुट बिहारी को हराकर लोकसभा पहुंचे थे। वे पार्लियामेंट्री बिजनेस सर्वे में देश के 539 सांसदों में से 19 वें स्थान पर थे। वे टॉप-20 में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के सांसद हैं। उनका जन्म 3 अप्रैल 1981 को लखनऊ में हुआ था। उन्होंने लंदन के यूरोपियन बिजनेस स्कूल से इंटरनेशनल बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है।
यह भी पढ़ें: UP Police Bharti परीक्षा निरस्त, STF को सौंपी गई जांच; CM योगी बोले- आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
6 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
7 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
9 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
20 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines