दरवाजा खोलते ही तान दी बंदूक, यूपी में रिटायर्ड अकाउंटेंट के घर दिनदहाड़े लूट, 84 लाख लेकर फरार हुए नकाबपोश

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक 70 साल के रिटायर्ड अकाउंटेंट के घर पर दिनदहाड़े लूट हुई. हथियारबंद नकाबपोशों ने बंदूक की नोक पर करीब 84 लाख की डकैती की. क्या है पूरा मामला, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

gorakhpur accountant loot

Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 70 साल के एक रिटायर्ड अकाउंटेंट के घर में डकैतों ने गन प्वॉइंट पर लूट की घटना को अंजाम दिया. नकाबपोश बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधी बना लिया और करीब 45 मिनट में लुटेरे 84 लाख रुपये से ज्यादा के गहने और कैश लेकर रफू चक्कर हो गए. उनके वहां से जाते ही लेखपाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई.

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में कैसे घुसे लुटेरे?

दरअसल हुआ यूं कि सोमवार की शाम को रिटायर्ड लेखपाल बलेंद्र सिंह के घर की घंटी बजी. उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला, एक नकाबपोश ने उनके ऊपर बंदूक तान दी और घर के अंदर धक्का दे दिया. जिसके बाद बाकी बदमाश भी घर में घुस गए. लेखपाल ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने शोर मचाकर मदद बुलाने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उनके सिर पर बंदूक के पीछे के हिस्से से वार किया. हथियारबंद लुटेरों ने उनकी पत्नी, बहू और साली के गहने उतरवाए और फिर पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया.

विज्ञापन

पोतों को जान से मारने की दी धमकी

जानकारी के मुताबिक बलेंद्र सिंह ने जब डकैतों को अलमारी की चाबी देने से मना कर दिया तो उन्होंने दोनों पोतों को गोली से उड़ाने की धमकी दी. जिसके बाद पूरा परिवार डर गया और उन्होंने लुटेरों को चाबी सौंप दी. 25 मिनट के भीतर बदमाशों ने अलमारी साफ कर दी और बाकी कीमती सामान, गहने लूटे और फरार हो गए. अकाउंटेंट ने उनके जाते ही पुलिस में लूट की FIR दर्ज करवाई. अज्ञात लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ