उत्तर प्रदेश के रामपुर में मौजूद मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत मिली है. यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को ध्वस्त करने के रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. मामले में 28 जुलाई को मुरादाबाद कमिश्नर कार्यालय में सुनवाई होनी थी, लेकिन शोक अवकाश की वजह से नहीं हो सकी. इसके बाद यूनिवर्सिटी की लिखित अर्जी पर मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने अंतरिम राहत दी है. अब अगली तारीख पर मामले की सुनवाई होगी और तब तक उसपर बुलडोज़र एक्शन नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: आजम खान को बड़ा झटका, DM पर ‘तनखइया’ टिप्पणी मामले में 2 साल की सजा बरकरार
जांच में क्या मिला?
रामपुर विकास प्राधिकरण की जांच में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जौहर विश्वविद्यालय परिसर में कुल 40 भवनों का निर्माण कराया गया था. इनमें से सिर्फ दो भवनों के नक्शे को मंजूरी मिली. बाकी के 38 भवनों का निर्माण बिना किसी वैलिड इजाजत और स्वीकृत नक्शे के करा दिया गया. नियमों के इस खुले उल्लंघन को लेकर आरडीए ने पहले ही विश्वविद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा था.
आज़म खान से मिलने पहुंचीं उनकी पत्नी
आज सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से मिलने उनकी पत्नी तंजीन फातिमा रामपुर जेल पहुंची, जहां वो काफी समय से बंद हैं. ये मुलाकात करीब एक घंटे तक चली. इस दौरान फातिमा के साथ उनके बड़े बेटे अदीब आजम और समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष अजरा सागर भी थे. फातिमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बताया कि अखिलेश यादव जल्द ही रामपुर आएंगे और जौहर यूनिवर्सिटी में धरने पर बैठे छात्रों के विरोध प्रदर्शन में भी शामिल होंगे.
सपा ने किया प्रदर्शन
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोज़र एक्शन किए जाने के फैसले के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी नेता तेज नारायण पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के जरिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर एक्शन पर लगाने की मांग की. सिर्फ समाजवादी पार्टी ही नहीं, और भी कई नेता और संगठनों ने जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण के फैसले को लेकर आपत्ति जताई.
ये भी पढ़ें: आजम खान को बड़ा झटका, जौहर ट्रस्ट का चैरिटेबल रजिस्ट्रेशन रद्द, IT विभाग ने बताया ‘फैमिली ट्रस्ट’
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
10 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
13 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
15 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
17 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
19 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines