हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

फेरे के कुछ घंटों बाद टूट गया रिश्ता! दुल्हे को बंधक बनाकर पीटा, रात भर चला हंगामा

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादी में हुए फेरों के कुछ ही घंटों बाद रिश्ता टूट गया. इतना ही नहीं शादी समारोह में जमकर विवाद हुआ और दुल्हे के साथ भी मारपीट की गई.

विज्ञापन
शादी

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादी में हुए फेरों के कुछ ही घंटों बाद रिश्ता टूट गया. इतना ही नहीं शादी समारोह में जमकर विवाद हुआ और दुल्हे के साथ भी मारपीट की गई. देर रात तक हुए समझोते के बाद शादी कराई गई, मगर कुछ ही देर बाद फिर से विवाद हो गया और रिश्ता टूट गया.

मेट्रोमोनियल साइट से तय हुआ था रिश्ता

जानकारी के अनुसार, एक युवक हाल में मथुरा में किराए के मकान में रहता है. बताया जा रहा है कि उसकी शादी एक मेट्रोमोनियल साइट से मथुरा की एक यवुती के साथ रिश्ता तय हुआ था. शादी के लिए युवक के परिवार के लोग भी कई दिनों से मथुरा आए हुए थे. शादी में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और घंटों तक चलता रहा. दुल्हन पक्ष का आरोप था कि दुल्हे ने अच्छी नौकरी और अपना मकान होने का झुठा झांसा दिया था. इस दौरान युवक के एक रिश्तेदार ने युवती पक्ष के लोगों से बात की और लगभग दो लाख रुपये देकर किसी तरह समझोता कराया। समझोता होने के बाद फेरे कराए गए.

फेरों के कुछ घंटों बाद टूटा रिश्ता

बताया गया है कि फेरों के दौरान दुल्हे पक्ष द्वारा दुल्हन पर जेवर नहीं चढ़ाने को लेकर एक बार फिर से विवाद हो गया. जिसके बाद मामला इतना बढ़ा कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दुल्हे को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की. शादी समारोह एक गेस्ट हाउस में किया जा रहा था. रात भी गेस्ट हाउस में दोनों पक्षों के बीच हंगामा चलता रहा. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच रिश्ता टूट गया और दोनों पक्ष वहां से चले गए.

यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा देश का पहला मल्टी-मॉडल हब, सुपरफास्ट होगी कनेक्टिविटी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें