Stunt Boys In Lucknow: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ सालों से रील बनाने का बुखार युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है। लोग सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए तरह- तरह के पैतरें अपना रहे थे। लोगों में इन दिनों स्टंटबाजी करके रील बनाने का शौक खूब चढ़ा है। कभी बाइक पर लेटकर रील बना रहे हैं, तो कभी चलती कार की गाड़ियां खोलकर, कार की छत पर बैठकर वीडियो बना बनाकर पोस्ट करते है। वीडियों, पोस्ट पर लाइक्स बढ़ाने के चक्कर में ये लोग न तो खुद की जान की परवाह करते हैं और न ही दूसरों की। इस दौरान यूपी के आगरा से भी अब ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जहां कुछ युवक यूपी पुलिस का स्टिकर लगी स्कॉर्पियो से लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गाड़ी खड़ी करके रील बनाई है। इस दौरान उन्होंने सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर हाइवे भी ब्लॉक कर दिया।
स्टंट करते युवक की वीडियो वायरल
जहां कुछ युवकों द्वारा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो से स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोपियों की गाड़ियों पर यूपी पुलिस का स्टिकर लगा हुआ है। युवकों की गाड़ी के शीशे भी काले है। वायरल वीडियो में युवक तेज रफ्तार में चलती गाड़ी के साथ स्टंटबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
युवकों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
वायरल वीडियो देखते ही पुलिस हरकत में आई। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एसीपी ने बताया कि हाइवे और एक्सप्रेसवे से लगने वाले थानों को निर्देश दिया गया है कि इन गाड़ियों के बारे में पता करने का साथ एक्शन लें। साथ ही युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े: तेजस्वी जी देखिए, बिहार में ऑपरेशन टेबल पर मरीजों को छोड़ भाग गईं लेडी डॉक्टर
पहले भी हो चुका वीडियों वायरल
कुछ दिन पहले लखनऊ के इकाना स्टेडियम के बाहर एक युवक कार की छत पर चढ़ कर बेफिक्र होकर हुक्का पीते हुए धुएं से छल्ले बनाकर उड़ाते हुए नजर आया था। इसके अलावा कुछ युवक बाइक पर असलहरे के साथ स्टंट करते हुए नजर आए थे। वीडियो में बाइक पर खड़े होकर बाइक पर स्टन्ट के साथ युवक असलहे दिखा रहे थे। वीडियों वायरल होते ही पुलिस मामले की जांच की और युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया था।
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
6 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
7 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
14 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
14 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
15 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
15 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
17 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines