---विज्ञापन---

Viral Video: इश्क और जंग में सब जायज…गर्लफ्रेंड से मिला तो दिल खिला, अचानक आए लड़की के घरवाले, जान के पड़े लाले

Man Who Went To Meet His Girlfriend Video Viral: राजस्थान में एक युवक को अपनी गर्लफ्रैंड़ से मिलने उसके घर जाना महंगा पड़ गया। इस दौरान युवक का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

---खबर नीचे जारी है---

Man Who Went To Meet His Girlfriend Video Viral: इश्क और जंग में सब जायज होता है। जब कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने जाएं और पकड़ जाएं, तो ऐसे में इससे बुरा क्या हो सकता हैं। ऐसा ही एक वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर जाता है, उसी दौरान लड़की के घरवालें कमरे में आ जाते है। घरवालों को आता देख लड़का बचने के लिए कूलर के अंदर छिप गया। कूलर में हलचल देख  घरवालों ने युवक को कूलर के अंदर से निकाला और उसके साथ हाथापाई करने लगे। मौके पर मौजूद एक शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पर यूजर्स अपनी- अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे है।

कूलर में छिपा शख्स

गर्लफैंड से मिलना शख्स को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है, कि दो महिलाएं आपस में बहस कर रही है।  वहीं, एक अन्य शख्स कूलर को खींच रहा है। कूलर में हल्की सी हलचल होती है। कूलर में आदमी बैठा हुआ है। दोनों महिलाओं की कहासुनी के बीच एक अन्य व्यक्ति ने शख्स को कूलर के अंदर से निकाला। वहीं मौके पर मौजूद एक अन्य शख्स ने अपने मोबाइल फोन से इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। और एक अन्य महिला दूसरी महिला को जोर- जोर से डाटने लगी।

---खबर नीचे जारी है---

यूजर  ने व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया

प्यार में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने कही भी पहुंच जाता है, भले ही ये चाहे जितना रिस्की क्यों न हो। और ऐसे में अगर बॉयफ्रेंड पकड़ में आ जाएं , तो उसका क्या होगा। इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हजारों व्यूवर्स इस वीडियों पर आ चुके हैं।  लोगों ने इस वीडियों पर तरह-तरह के कमेंट किए, कि इश्क और जंग में सब कुछ जायज है। इसलिए इस शख्स की तारीफ की जानी चाहिए। उससे सीख लेनी चाहिए, जब भी मिलने जाएं और पकड़ा जाएं, तो कूलर में भी छिप सकते है।  एक व्यूवर्स ने लिखा कि आप सब लोग बेकार में उस पर शक कर रहे हैं वो तो कूलर ठीक करने आया था।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 05, 2023 06:25 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola