Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार रात गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के डीएम सहित प्रदेश के 23 सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। गाजियाबाद में पिछले 6 माह से जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल रहे दीपक मीणा को गोरखपुर का डीएम बनाया गया है। अब गाजियाबाद में प्रयागराज के डीएम रहे रविन्द्र मंदर को गाजियाबाद की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा शासन द्वारा गोरखपुर, प्रयागराज बहराइच सहित 10 जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर गाजियाबाद बनेगा NCR का नया चेहरा, इस नगर पंचायत के 10 से अधिक गांव हो सकते हैं शामिल
2013 के IAS है गाजियाबाद के नए डीएम रविन्द्र मंदर
गाजियाबाद के नए जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मंदर को सितंबर 2024 में प्रयागराज के डीएम के रूप में कार्यभार संभालने के लिए तैनात किया गया था। इस दौरान उन्होने वहां पर पंचायत राज विभाग की शिकायतों पर तुरंत जांच बैठाकर प्रशासनिक सक्रियता का परिचय दिया। इससे पहले उनकी तैनाती रामपुर, जौनपुर, और मथुरा जैसे ज़िलों में भी बतौर डीएम और नगर आयुक्त के रूप में हो चुकी है। राजस्थान के जयपुर में जन्मे रविन्द्र मंदर ने बीए की शिक्षा ग्रहण की और वर्ष 2013 में उनका IAS में चयन हुआ। अब उनको गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के विकास को लेकर ग्रेटर गाजियाबाद बनाने की घोषणा से लेकर कई अन्य आदेश यहां के अधिकारियों को दिए थे। अब उन सभी योजनाओं को और गाजियाबाद के विकास को लेकर उनके सामने जिम्मेदारी है।
दीपक मीणा को सौंपी गई गोरखपुर की जिम्मेदारी
गाजियाबाद के पूर्व जिलाधिकारी दीपक मीणा वर्ष 2011 के IAS अधिकारी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उनका गहरा नाता रहा है। IAS की ट्रेनिंग के बाद पहली तैनाती उनकी अलीगढ़ में रही थी। वह मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होने आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिक में बीटैक किया है। जनवरी 2025 को उन्हे मेरठ से गाजियबाद का जिलाधिकारी बनाया गया था। गाजियाबाद का जिलाधिकारी रहते हुए उन्होने हाल ही में संपन्न हुई कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराया है। अब शासन की ओर से उन्हे गोरखपुर के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद डीएम और पुलिस कमिश्नर ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
3 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
4 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
5 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
7 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
7 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
8 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
8 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
8 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines