ग्रेटर गाजियाबाद बनेगा NCR का नया चेहरा, इस नगर पंचायत के 10 से अधिक गांव हो सकते हैं शामिल

Ghaziabad News: गाजियाबाद में ग्रेटर गाजियाबाद बनाए जाने की घोषणा के बाद से ही जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार इस योजना पर काम कर रहे हैं। ग्रेटर गाजियाबाद में खोड़ा नगर पंचायत, लोनी नगर पालिका क्षेत्र, डासना नगर पंचायत समेत मुरादनगर नगर पालिका के लगभग 10 से अधिक गांवों को शामिल करने करने पर विचार चल रहा है।

Ghaziabad News, Greater Ghaziabad, GDA, CM Yogi Adityanath, Ghaziabad DM, Ghaziabad Municipal Corporation, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद नगर निगम, ग्रेटर गाजियाबाद, जीडीए, सीएम योगी आदित्यनाथ, गाजियाबाद डीएम

ग्रेटर गाजियाबाद

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद दौरे के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्रेटर गाजियाबाद बनाए जाने की घोषणा के बाद से ही जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार इस योजना पर काम कर रहे हैं। ग्रेटर गाजियाबाद में खोड़ा नगर पंचायत, लोनी नगर पालिका क्षेत्र, डासना नगर पंचायत समेत मुरादनगर नगर पालिका के लगभग 10 से अधिक गांवों को शामिल करने करने पर विचार चल रहा है। जिसके लिए प्रशासन के अधिकारी डीएम के आदेश पर सभी क्षेत्रों का नक्शे मिलान करने का कार्य कर रहे हैं और पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस मामले को लेकर कांवड़ के बाद अब फिर से जिलाधिकारी जल्द ही बैठक लें सकते हैं।

जल्द ही जिलाधिकारी ले सकते है बैठक

ग्रेटर गाजियाबाद की तैयारी को लेकर पिछले सप्ताह ही गाजियाबाद के जिला अधिकारी दीपक मीणा ने विभाग के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक के दौरान उन्होंने जनसंख्या और क्षेत्र के हिसाब से ग्रेटर गाजियाबाद में शामिल होने वाले क्षेत्रों का नक्शा देखकर और मिलान करने के बाद रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए थे। इसके बाद से अधिकारी लगातार खोड़ा नगर पंचायत, लोनी नगर पंचायत, डासना नगर पंचायत और मुरादनगर नगर पालिका में नक्शा मिलन का काम करके रिपोर्ट तैयार कर रही है। अब फिर से इस मामले को लेकर होने वाली डीएम की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

मुरादनगर नगर पालिका के 10 से अधिक गांवों को किया जा सकाता है शामिल

ग्रेटर गाजियाबाद के निर्माण के लिए अधिकारियों द्वारा खोड़ा, लोनी, डासना और मुरादनगर क्षेत्र के नक्शे निकलवाए गए थे। जिनका मिलन नगर निगम की सीमा से किया गया है। बताया जा रहा है कि ग्रेटर गाजियाबाद में किस नगर पंचायत या नगर पालिका से कितने गांवों को ग्रेटर गाजियाबाद में शामिल करना है, इस पर काम किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, गाजियाबाद के मुरादनगर नगर पंचायत पालिका क्षेत्र के लगभग 10 से अधिक गांवों को ग्रेटर गाजियाबाद योजना में शामिल किया जा सकाता है। इसके अलावा प्रशासन के अधिकारी ग्रेटर गाजियाद निर्माण के लिए अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रहें हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ