Ghaziabad Crime News: यूपी के गाजियाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जमानत पर बाहर आए रेप के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी के साथ एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया गया है। मामले में एएसपी श्रीशचंद्र ने बताया कि 18 सितंबर की रात कैला देवी थाना क्षेत्र में 17 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था और उसके खिलाफ फरवरी में गाजियाबाद थाने में मामला दर्ज किया गया है। वह इसी महीने जमानत पर छूटा था।
वहीं पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज कराई शिकायत में बताया कि नाबालिग पीड़िता को उस समय गोली मारी गई जब वह अपने भाई और मां के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रही थी। पुलिस ने बताया कि रेप के आरोपी रिंकू ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर हमें रोका और गोलियां चला दीं।
ये भी पढ़ेंः एक लाख के इनामी बदमाश का सुल्तानपुर में एनकाउंटर, UP पुलिस ने पांव पर मारी दो गोलियां
कार में सवार होकर आए हत्यारे
मृतका के भाई ने बताया कि जब वह गांव के पास पहुंचा तो पीछे से स्पीड से आई कार में सवार लोगों ने बाइक रुकवा ली। इसके बाद आरोपी रिंकू गाड़ी से उतरा और उसने बहन के सिर और सीने में दो गोलियां मारी। इसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। परिजनों की तहरीर पर रिंकू और पप्पू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
सबूत जुटा रही पुलिस
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम..शादी से इनकार पर युवती की दर्दनाक मौत, गोरखपुर का केस
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
5 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
6 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines