जिस युवती के रेप केस में जेल, जमानत पर छूटते ही उसकी हत्या, सिर और सीने पर गोली मारी

Ghaziabad Rape Victim Killed: यूपी के गाजियाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रेप के एक आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या कर दी। जिस समय वारदात हुई उस समय पीड़िता अपने भाई और मां के साथ घर जा रही थी।

Ghaziabad Rape Victim Killed

Ghaziabad Rape Victim Killed

Ghaziabad Crime News: यूपी के गाजियाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जमानत पर बाहर आए रेप के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी के साथ एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया गया है। मामले में एएसपी श्रीशचंद्र ने बताया कि 18 सितंबर की रात कैला देवी थाना क्षेत्र में 17 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था और उसके खिलाफ फरवरी में गाजियाबाद थाने में मामला दर्ज किया गया है। वह इसी महीने जमानत पर छूटा था।

वहीं पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज कराई शिकायत में बताया कि नाबालिग पीड़िता को उस समय गोली मारी गई जब वह अपने भाई और मां के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रही थी। पुलिस ने बताया कि रेप के आरोपी रिंकू ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर हमें रोका और गोलियां चला दीं।

कार में सवार होकर आए हत्यारे

मृतका के भाई ने बताया कि जब वह गांव के पास पहुंचा तो पीछे से स्पीड से आई कार में सवार लोगों ने बाइक रुकवा ली। इसके बाद आरोपी रिंकू गाड़ी से उतरा और उसने बहन के सिर और सीने में दो गोलियां मारी। इसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। परिजनों की तहरीर पर रिंकू और पप्पू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

सबूत जुटा रही पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ