राणा सांगा पर दिए बयान को लेकर यूपी में सियासत गरमाई हुई है। इस बीच सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने अपने दिए बयान पर खेद प्रकट किया है। सपा सांसद ने कहा कि मेरे इस वक्तव्य से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, जबकि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मुझे इसका खेद है, मैं सभी जाति, धर्म और संप्रदायों का सम्मान करता हूं। इधर सपा सांसद ने गुरुवार सुबह हरीपर्वत थाना में करणी सेना के ओकेंद्र राणा और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सांसद के बेटे ने घर में तोड़फोड़ और लूट का मामला दर्ज कराया है।
सपा सांसद से मिलेंगे शिवपाल यादव
बता दें कि बुधवार शाम को करणी सेना के कार्यकर्ता आगरा में रामजीलाल सुमन के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उग्र हुए कार्यकर्ताओं ने घर में तोड़ाफोड़ की। घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। प्रदर्शन के दौरान पथराव और गाड़ियों मे तोड़फोड़ की गई। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में सांसद के बेटे ने हरीपर्वत थाना में मामला दर्ज कराया है। शिकायत में घर में तोड़फोड़ और लूट और जान से मारने की नीयत से हमला करने की बात कही गई है। इसके बाद भीड़ ने सांसद और उनके परिवार के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। वहीं आज सपा विधायक शिवपाल यादव रामजीलाल सुमन से मिलने उनके घर पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ेंः ‘मस्जिदों-मजारों पर बुलडोजर चल रहे…’, सपा नेता ने बताई सौगात-ए-मोदी की असल वजह
राजपूत समाज के गौरव की अनेक गाथाएं
वहीं मामला बढ़ता देख सपा सांसद ने आज अपनी टिप्पणी पर खेद प्रकट किया है। सपा सांसद ने कहा कि राजपूत समाज के गौरव की अनेक गाथाएं हैं। सामाजिक संरचना में उनका योगदान उल्लेखनीय है। सपा सांसद ने पत्र में कहा कि राज्यसभा में वक्तव्य के दौरान उनके कहने का आशय था कि हमें इतिहास के दबे मुर्दों को पुनर्जीवित नहीं करना चाहिए। इसके विपरीत मेरे वक्तव्य की मूल भावना छोड़कर अनेक विवाद उत्पन्न किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन समाजवादी विचारधारा के मूल्यों के प्रति समर्पित रहा है।
जानें क्यों दिया बयान?
सपा सांसद ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र फिरोजाबाद, आगरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है, जो ये कह सके उनके द्वारा कभी भी जाति या धर्म की राजनीति की गई हो या इस आधार पर किसी की सहायता नहीं की गई हो। उन्होंने आगे कहा कि हमें इतिहास से सीख लेकर न्याय संगत समाज के निर्माण की दिशा में मिलकर कार्य करना चाहिएए न कि समाज में वैमनस्यता पैदा करनी चाहिएए यही मेरे बयान की मूल भावना थी।
ये भी पढ़ेंः ‘दलित होने के कारण रामजी लाल सुमन पर हुआ हमला’, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
15 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
16 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
18 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
18 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines