Rampur News: "15-15 दिन रहूंगी…'', महिला ने पति और प्रेमी को लेकर रख दी ऐसी शर्त, दंग रह गई पंचायत

Rampur News: ऐसी कई कहानियां सामने आती हैं, जिनको सुनकर लगता है कि क्या ऐसा भी कोई कर सकता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर से आया है, जहां पर एक पंचायत में एक महिला का प्रेमी और पति आमने-सामने आ गए। इतना ही नहीं, महिला ने पंचायत के सामने ऐसी डिमांड रख दी कि पति ने भी हाथ जोड़ लिए।

Rampur News

Photo Credit- Social Media

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला अपने प्रेमी के साथ करीब 10 बार भाग चुकी है। जानकारी के मुताबिक, यह महिला शादीशुदा है। जब वह अपने प्रेमी के साथ चली गई, तो पंचायत बुलाई गई। इस पंचायत में पति-पत्नी और वो का ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, पंचायत ये फैसला करने के लिए बुलाई गई थी ताकि ये तय किया सके कि ये महिला अपने पति के साथ रहेगी या प्रेमी के साथ रहेगी। मगर महिला ने पंचायत से ऐसी डिमांड कर दी कि पंचायत में मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महिला ने कहा कि वह दोनों के साथ रहेगी।

विज्ञापन

10 बार प्रेमी के साथ हो चुकी है फरार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह महिला करीब 10 बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है। बताया गया कि यह लड़की अजीम नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। इसकी शादी पड़ोस के युवक से ही हुई थी। कुछ दिन बाद ही इस लड़की का अफेयर किसी दूसरे शख्स के साथ हो गया। इसके बाद ही बार-बार इस युवती का उस लड़के के साथ जाने का सिलसिला शुरू हो गया। अब तक 10 बार वह उसके साथ जा चुकी है। इसके बाद ही अब पंचायत रखी गई, जिसमें लड़की ने अपना फैसला सुनाया।

विज्ञापन

जब पंचायती रह गए दंग

इस लड़की से पूछा गया कि वो अब बताए कि उसे किसके साथ रहना है। इस पर उसने कहा कि वह दोनों के साथ ही रहना चाहती है। इसके लिए वह 15 दिन पति के साथ और 15 दिन प्रेमी के साथ रहेगी। लड़की का ये जवाब सुनकर वहां पर मौजूद पंचायती दंग रह गए। इतना ही नहीं, लड़की के पति ने भी हाथ जोड़ते हुए कहा कि तुम प्रेमी के साथ ही रह लो। लोगों का इस मामले में कहना है कि उन्होंने इस तरह का केस अपनी जिंदगी में नहीं देखा है। लड़की के इस प्रस्ताव को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ