अबूबकर मकरानी, रामनगर
Ramnagar Drug Addict Girl HIV Positive: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। यहां कई तस्कर पकड़े जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद इसे रोक पाना मुश्किल हो रहा है। अब रामनगर से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, नशेड़ी किशोरी के संपर्क में आने से 20 से ज्यादा लोग एचआईवी पॉजिटिव हो गए। बताया जा रहा है कि एचआईवी संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन के अनुसार, एकदम से लोगों के संक्रमित होने की रिपोर्ट सामने आई है।
शहर में मचा हड़कंप
संक्रमित होने वाले लोगों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। जो अपने पति के संपर्क में आने से संक्रमित हो गईं। दरअसल, जो नशेड़ी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से कई शादीशुदा हैं। घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस-प्रशासन भी जांच में जुट गया है। जानकारी के अनुसार, रामनगर में रहने वाली नाबालिक किशोरी नशे का सेवन करती है और खुलेआम शहर की किसी भी गली में इसे घूमते हुए देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Kidney Health: होम रेमेडीज से भी क्या किया जा सकता है किडनी ट्रीटमेंट? एक्सपर्ट से जानें
इस तरह हुआ खुलासा
मामले का पता जब चला, तब किशोरी के संपर्क में आए नशेड़ियों के स्वास्थ्य में कमजोरी और अन्य शिकायतें मिलीं। जब उसकी जांच कराई गई तो एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मामले में जानकारी देते हुए जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरीश पंत ने बताया कि रामनगर में पिछले तीन से चार साल में हर साल करीब 20 केस एचआईवी पॉजिटिव के पाए जाते थे।
कम उम्र के लोग
उन्होंने बताया कि इस साल अप्रैल से लेकर अभी तक 6 महीने में 19 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनकी जांच रामनगर के सरकारी अस्पताल में की गई है। उन्होंने बताया कि मामला काफी गंभीर है और इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जो लोग भी एचआईवी पॉजिटिव आए हैं, वह कम उम्र के हैं।
ये भी पढ़ें: UP के सिपाही ने मंगेतर के सामने खुद को गोली मारी, एक ही चौकी में तैनात थे दोनों… जानें मामला
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
13 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
14 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
14 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
16 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
17 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
18 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
18 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines