'मेरी जान को खतरा...', रामजीलाल सुमन ने फिर साधा करणी सेना पर निशाना

राणा सांगा टिप्पणी मामले में राजनीतिक बवाल बढ़ता जा रहा है। आज राणा सांगा की जयंती है, ऐसे में करणी सेना आगरा में बड़ी रैली का आयोजन कर रही है। वहीं दूसरी ओर सपा सांसद ने बयान देकर कहा कि मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा है।

Ramjilal Suman PDA comment on Rana Sanga controversy

Ramjilal Suman

राणा सांगा पर टिप्पणी मामले में विवाद लगातार गहराता जा रहा है। राज्यसभा में उनके दिए बयान पर देशभर में सियासी पारा उफान पर है। एक तरफ करणी सेना आज आगरा में जनसभा कर रही है। जिसमें पड़ोसी राज्यों से भी राजपूत समाज के लोग पहुंच रहे हैं। उधर सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने बड़ा बयान दिया है। सुमन ने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा है। इसके लिए मैंने उपसभापति को सुरक्षा के लिए एक पत्र भी लिखा था।

विज्ञापन

सपा सांसद ने कहा कि अब सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा प्रशासन का है, मेरा नहीं। पुलिस प्रशासन को लगता है कि मेरी हत्या हो सकती है, इसलिए सुरक्षा रखी है। उन्होंने करणी सेना पर निशाना साधते हुए कहा कि हर किसी को विरोध की आजादी है, देश में विरोध करने का भी तरीका होता है। करणी सेना ने जो तरीका अपनाया है, वह अराजकता का है। यह हमला मुझ पर नहीं, बल्कि पीडीए पर हुआ है।

विज्ञापन

करणी सेना समर्थकों ने किया था हमला

आगरा में आज करणी सेना बड़ी जनसभा कर रही है। ऐसे में आने वाले समय में यूपी में अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है। यूपी में बड़ी संख्या में ठाकुर वोट है। इससे पहले राणा सांगा के बयान पर बड़ा सियासी टकराव देखने को मिला था। सपा सांसद की टिप्पणी के बाद भड़के करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आगरा में उनके घर पर धावा बोल दिया था। इस मामले में उन्होंने पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया था। इस हमले के बाद रामजीलाल सुमन ने अपने बयान को वापस लेते हुए खेद प्रकट किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ