Ramcharitramanas Row: समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को हिंदू संतों को ‘आतंकवादी’ और ‘शैतान’ कहकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया। शुक्रवार को न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए मौर्य ने कहा, “जिन लोगों ने मेरी गर्दन और जीभ काटने की धमकी दी थी, वे संत थे या एक विशेष जाति से थे। अगर यही धमकी किसी और धर्म के व्यक्ति ने दी होती, तो उसे आतंकवादी कहा जाता।”
समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि संत मेरी जीभ और गर्दन काटने की धमकी दे रहे हैं, क्या वे आतंकवादी, शैतान और जल्लाद नहीं हैं? यदि वे वास्तव में उस धर्म में विश्वास करते जिसका वे समर्थन करने का दावा करते हैं, तो वे ऐसी बातें नहीं कह सकते।
और पढ़िए – उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ बोले- ‘सनातन’ हमारा राष्ट्रीय धर्म; कांग्रेस नेता ने कहा- मतलब…
जनवरी के शुरुआत में मौर्य ने दिया था विवादित बयान
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में सपा नेता ने महाकाव्य रामायण पर आधारित रामचरितमानस में विशेष जातियों और संप्रदायों पर अपमानजनक टिप्पणियों और कटाक्ष को हटाने की मांग करने के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। ANI से बात करते हुए पूर्व बीजेपी नेता ने कहा था, “रामचरितमानस के कुछ हिस्सों में विशेष जातियों और संप्रदायों पर निर्देशित अपमानजनक टिप्पणियां और कटाक्ष हैं। उन्हें हटा दिया जाना चाहिए।”
मौर्य ने आगे दावा किया कि तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस में दलित समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्द हैं। उन्होंने कहा, “सरकार को प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए और संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उसे यह देखना चाहिए कि किसी समुदाय की भावनाएं आहत न हों।”
और पढ़िए – जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा से शुरू हुई यात्रा, महबूबा मुफ्ती भी हुईं शामिल
सपा चीफ ने मौर्य के बयान से खुद को किया था अलग
मौर्य की टिप्पणी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद को अलग कर लिया था। बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मौर्य के खिलाफ कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में हजरतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है।
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले साल जनवरी तक भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा थे लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा का दामन छोड़ कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
22 mins agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 hr agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
15 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
18 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
20 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
20 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines