Ramcharismanas Row: अखिल भारत हिंदू महासभा (Akhil Bharat Hindu Mahasabha) के एक नेता ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की जीभ काटने वाले को 51,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि रामचरितमानस (Ramcharismanas) के कुछ हिस्से जाति के आधार पर समाज के एक बड़े वर्ग का अपमान करते हैं। इसलिए उनकी मांग है कि रामचरितमानस पर प्रतिबंध लगाया जाए। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश में एक प्रमुख ओबीसी नेता माना जाता है।
और पढ़िए –Bihar Hindi News: कैमूर में उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ी 170 पेटी शराब, आरोपी चालक गिरफ्तार
महासभा के जिला प्रभारी ने जारी किया बयान
महासभा के जिला प्रभारी सौरभ शर्मा ने सोमवार को कहा कि सपा नेता ने हमारे धार्मिक ग्रंथ का अपमान किया है और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। महासभा के जिला प्रभारी ने कहा, “कोई साहसी व्यक्ति, अगर वह सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काट देता है, तो उसे 51,000 रुपये का चेक दिया जाएगा।”
इसके अलावा, अखिल भारत हिंदू महासभा (ABHM) के सदस्यों ने मौर्य का एक प्रतीकात्मक जुलूस निकाला, उनका पुतला जलाया। ABHM के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने न्यूज एजेंसी से बात की और कहा, ‘हम सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी पर आपत्ति जताते हैं।’
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री जब बसपा में थे तो ‘जय भीम, जय भारत’ कहते थे, बीजेपी में शामिल हुए तो रामचरितमानस का सम्मान करने लगे और अब जब समाजवादी पार्टी में शामिल हुए तो रामचरितमानस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के सदस्य मौर्य ने कहा था कि कुछ पंक्तियां हैं (रामचरितमानस में) जिनमें ‘तेली’ और ‘कुम्हार’ जैसी जातियों के नामों का उल्लेख है और इन्हीं के कारण इन जातियों के लाखों लोग आहत हुए हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
32 mins agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 hr agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
11 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
22 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines