Ram Tample Consecration Traffic Advisory: सालों के इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला का मंदिर बन गया है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश-विदेश से करोड़ों रामभक्त शामिल होंगे। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। डीजी प्रशांत कुमार ने उस खास दिन के लिए नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयार किए गए प्लान के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।
सड़क पर होगी पुलिस की फुट पेट्रोलिंग
प्रशांत कुमार ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को है। यह देश और विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। इसलिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। अयोध्या आने जाने वाले रोड को सुरक्षित किया जा रहा है। सड़क पर डायल 112 की गाड़ियां फुट पेट्रोलिंग कर रही हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पूरे अयोध्या जनपद में 10 हजार से ऊपर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का खुलासा
डायवर्ट होंगे रास्ते
डीजी ने बताया कि 17 और 18 तारीख से ही भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए लखनऊ और कानपुर के कमिश्नर के साथ-साथ एडीजी लखनऊ के द्वारा निर्देश जारी किए जाएंगे। सारी व्यवस्था डायनमिक होगी और समय-समय पर निर्देश दिए जाएंगे। हालांकि इससे आम नागरिकों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। वहीं रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन की सुरक्षा के लिए अतिरिक पुलिस बल मुहैया करवाए जाएंगे।
अयोध्या नगरी की व्यवस्था
उन्होंने आगे कहा कि समारोह के दौरान और उसके बाद दर्शन करने वालों को कोई असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
संबंधित खबरें
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
9 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
10 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
11 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
12 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
13 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
16 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
17 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
19 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
19 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines