'हम भी जल्द लौटेंगे घर', रामनगरी में अनुपम खेर को क्यों याद आए कश्मीरी हिंदू

Anupam Kher Statement On Kashmiri Hindu In Ayodhya : देश-दुनिया में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया जा रहा है। अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर ने कश्मीरी हिंदुओं पर बड़ा बयान दिया है।

Anupam Kher Statement On Ram Mandir Inauguration

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे अनुपम खेर।

Anupam Kher Statement On Kashmiri Hindu In Ayodhya : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सारे VIPs पहुंच चुके हैं। एक्टर अनुपम खेर ने भी इस समारोह में शिरकत की है। उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में आने से पहले हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की। अनुपम खेर ने कहा कि आज भगवान राम अपने घर लौट रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि हम (कश्मीरी हिंदू) भी जल्द लौटेंगे।

विज्ञापन

एक्टर अनुपम खेर ने अयोध्या में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं आज जिस वेशभूषा में हूं, वो एक कश्मीरी हिंदू की है। मैं उन लाखों कश्मीरी हिंदू भाई-बहनों का भी प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, जिन्हें अपने घरों से निकाला गया था। श्रीराम की आज अपने घर में वापसी हो रही है और हमें उम्मीद है कि हमारी भी जल्द वापसी होगी। आज हर्षोल्लास का दिन है और हमारे इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। रामलला आज अपने गर्भगृह में विराजमान होंगे। इस समारोह ने देशवासियों को एकत्रित किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

रामलला के पास जाने से पहले भगवान हनुमान की पूजा जरूरी

अनुपम खेर ने कहा कि मैंने हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की। प्रभु राम के पास जाने से पहले हनुमानजी की पूजा बहुत जरूरी है। दुनिया भर में लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मना रहे हैं। चारों ओर हवा में जय श्री राम का नारा है। दिवाली आ गई है। असली दिवाली तो आज है।

विज्ञापन

विज्ञापन

 दिवाली से भी बड़ा है प्राण प्रतिष्ठा का जश्न

अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि ऐतिहासिक, अद्भुत! मैंने अपने जीवन में पहले कभी हिंदू धर्म के लिए ऐसा माहौल नहीं देखा। यह जश्न दिवाली से भी बड़ा है और आज ही असली दिवाली है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी अच्छाई और त्याग की भावना के प्रतीक हैं। आज अयोध्या में यही भावना देखी जा सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ