Ram Mandir donation Theft Case: अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की चोरी और चंदे के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है. मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी प्रगति रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में शीर्ष अदालत को सौंप दी है. प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की तीन सदस्यीय पीठ इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. याचिकाओं में मांग की गई है कि राम मंदिर ट्रस्ट को मिलने वाले दान और चढ़ावे के रखरखाव की पारदर्शी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए.
---विज्ञापन---
अयोध्या चढ़ावा चोरी केस में SIT के रडार पर 30 और कर्मचारी, इन नियुक्तियों पर गहराया शक
---विज्ञापन---
क्या हुआ था पिछली सुनवाई पर?
इससे पहले 13 जुलाई को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को एसआईटी के गठन का पूरा ब्योरा और अब तक हुई कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था. सुनवाई के दौरान केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया था कि एसआईटी की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और इसकी गोपनीय रिपोर्ट कोर्ट के सामने रख दी गई है.
---विज्ञापन---
जांच फिलहाल संवेदनशील चरण में
याचिकाकर्ताओं द्वारा रिपोर्ट की कॉपी मांगे जाने पर सॉलिसिटर जनरल ने विरोध जताते हुए कहा कि जांच फिलहाल संवेदनशील चरण में है, इसलिए इसे अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से पुलिस और एसआईटी लगातार आरोपियों और उनसे जुड़े संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के आज आने वाले फैसले और निर्देशों पर टिकी हैं.
---विज्ञापन---
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय की लापरवाही आई सामने, SIT रिपोर्ट में खुलासा
---विज्ञापन---