राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में आज सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, SIT ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

Ram Mandir donation Theft Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और चंदे में गड़बड़ी मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. मामले की जांच कर रही एसआईटी ने शीर्ष अदालत के समक्ष अपनी गोपनीय स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है. प्रधान न्यायाधीश की पीठ यह तय करेगी कि क्या जांच अदालत की निगरानी में आगे बढ़ेगी.

RAM MANDIR-SUPREME COURT.jpg
विज्ञापन

Ram Mandir donation Theft Case: अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की चोरी और चंदे के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है. मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी प्रगति रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में शीर्ष अदालत को सौंप दी है. प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की तीन सदस्यीय पीठ इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. याचिकाओं में मांग की गई है कि राम मंदिर ट्रस्ट को मिलने वाले दान और चढ़ावे के रखरखाव की पारदर्शी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए.

अयोध्या चढ़ावा चोरी केस में SIT के रडार पर 30 और कर्मचारी, इन नियुक्तियों पर गहराया शक

विज्ञापन

क्या हुआ था पिछली सुनवाई पर?

इससे पहले 13 जुलाई को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को एसआईटी के गठन का पूरा ब्योरा और अब तक हुई कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था. सुनवाई के दौरान केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया था कि एसआईटी की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और इसकी गोपनीय रिपोर्ट कोर्ट के सामने रख दी गई है.

जांच फिलहाल संवेदनशील चरण में

याचिकाकर्ताओं द्वारा रिपोर्ट की कॉपी मांगे जाने पर सॉलिसिटर जनरल ने विरोध जताते हुए कहा कि जांच फिलहाल संवेदनशील चरण में है, इसलिए इसे अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से पुलिस और एसआईटी लगातार आरोपियों और उनसे जुड़े संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के आज आने वाले फैसले और निर्देशों पर टिकी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ