अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी और गबन मामले में जांच लगातार नए खुलासे कर रही है. पुलिस दस्तावेज़ों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सबसे बड़ी नकदी अविनाश शुक्ला के पास से बरामद हुई है. वहीं सात आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कथित तौर पर स्वीकार किया कि मंदिर में चढ़ावे की गिनती के समय चोरी और गबन किया गया था. हालांकि इन कबूलनामों की पुष्टि अदालत में होना बाकी है.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर दान चोरी के आरोपियों का बॉयकॉट, अयोध्या बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला, क्या ट्रस्ट को मिलेगा नया CEO?
8 लोग गिरफ्तार
इस मामले में अयोध्या पुलिस ने अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, करूणेश पांडेय, राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू, मनीष कुमार यादव समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है. पुलिस दस्तावेज़ों के मुताबिक, अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में 20 लाख 39 हजार 220 रुपये नकद, 1,121 अमेरिकी डॉलर, दो सोने की चेन, एक अंगूठी और चांदी जैसी धातु की एक वस्तु बरामद की गई. जांच में अब तक इसे सबसे बड़ी बरामदगी बताया जा रहा है.
कितनी रकम बरामद?
दस्तावेज़ों के मुताबिक, दूसरे आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने भी पूछताछ के दौरान कथित तौर पर चोरी और गबन की बात स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर 16 लाख 82 हजार 40 रुपये बरामद किए गए. इसके अलावा लवकुश मिश्रा के पास से 14 लाख 25 हजार रुपये, रमाकांत मिश्रा के कब्जे से 7 लाख 32 हजार 170 रुपये और करूणेश पांडेय के पास से 18 लाख 7 हजार 63 रुपये बरामद होने का दावा पुलिस दस्तावेज़ों में किया गया है. वहीं मनीष कुमार यादव के पास से 2 लाख रुपये तथा राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास से 1 लाख रुपये बरामद होने की जानकारी भी सामने आई है.
मामले की जांच जारी
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और अविनाश शुक्ला की भूमिका को अहम मानकर जांच आगे बढ़ा रही हैं. एसआईटी कथित गबन के पूरे नेटवर्क, पैसों के इस्तेमाल और उससे जुड़ी संपत्तियों की भी जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में मंदिर से जुड़े कुछ और पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं. जानकारी के मुताबिक पुलिस कार्रवाई से पहले मंदिर ट्रस्ट ने आरोपियों से कुछ रकम वापस भी ली थी. इस पहलू की भी जांच की जा रही है कि ये राशि किन परिस्थितियों में लौटाई गई थी. एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट 10 जुलाई के बाद सौंपे जाने की संभावना जताई जा रही है. माना जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर कुछ और लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और आखिर निष्कर्ष एसआईटी की रिपोर्ट तथा अदालत की कार्यवाही के बाद ही साफ होंगे.
(Input By: Manas Srivastava)
ये भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ा एक्शन, आठों आरोपियों के घर पुलिस-SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी
संबंधित खबरें
उत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
8 mins agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 hr ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
2 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
10 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
13 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
15 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
17 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines