अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ा एक्शन, आठों आरोपियों के घर पुलिस-SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस ने आज आरोपियों के घर रेड मारी और सबूत जुटाने का प्रयास किया। लेकिन किसी के घर पुलिस को ताला लगा मिला तो किसी के घर पुलिस दरवाजे पर खड़ी रही, लेकिन दरवाजा खोला नहीं गया।

ram mandir donation scam

ram mandir donation scam

विज्ञापन

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान की चोरी और हेरा-फेरी की पुलिस जांच तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष जांच दल (SIT) और स्थानीय पुलिस ने आज आठों आरोपियों को घर और ठिकानों पर छपोमारी की। पुलिस मामले में पहले ही करीब 80 लाख की बरामदगी कर चुकी है। अब पुलिस को शक है कि अयोध्या में रामधाम स्थित स्वर्गद्वार मोहल्ले में रहने वाले रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, कौशलपूरी निवासी अनुकल्प मिश्र और रुदौली निवासी लवकुश मिश्रा समेत सभी 8 आरोपियों से और बरामदगी हो सकती है। इसलिए आज आरोपियों के घर पर पुलिस टीमों ने दबिश दी।

मनीष यादव के घर ताला लगा मिला

दान चोरी मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज अयोध्या में ताबड़तोड़ छापेमारी हुई और अयोध्या की पुलिस हर आरोपी के घर तक पहुंची और हर जगह पर NEWS 24 की टीम मौजूद रही। इस दौरान एक-एक आरोपी के घर पुलिस की कार्रवाई देखी गई, जिसके अनुसार मुख्य आरोपी टिन्नू यादव के घर के भीतर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। गली को भी पुलिस ने छावनी बनाया हुआ है। टिन्नू यादव के भतीजे मनीष यादव के पास अब तक सबसे ज्यादा कैश बरामद हुआ है, लेकिन इसके घर पर ताला लगा मिला। काफी देर तक पुलिस मनीष को घर को घेरकर खड़ी रही।

विज्ञापन

लवकुश मिश्रा का परिवार भी फरार

अनुकल्प मिश्रा के आवास पर पुलिस की छापेमारी चल रही है। अयोध्या हाईवे से सटी कॉलोनी में अनुकल्प ने हाल ही में अपना मकान बनाया, इसलिए पुलिस अनुक्लप की संपत्तियों की जांच भी करेगी। अविनाश शुक्ला के घर पुलिस फोर्स तैनात है और छापेमारी जारी है। लवकुश मिश्रा का परिवार किराए के मकान पर ताला मारकर फरार है और लवकुश मिश्रा जेल में है। पुलिस करुणेश पांडे, रमा शंकर मिश्रा और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के घर भी गई। इन सभी के ठिकानों को पुलिस बारीकी से खंगाल रही है, ताकि घोटाले से जुड़े सभी अहम सबूत जुटाए जा सकें और कोई भी सबूत छूटने न पाए।

मामले में जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

7 जून को राम मंदिर दान घोटाला लोकल नेता के कारण पहली बार चर्चा में आया। फिर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पोस्ट लिखकर खलबली मचाई। चंपत राय ने वीडियो संदेश जारी करके आरोपों का खंडन करने की कोशिश की। 13 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच के लिए लखनऊ कमिश्नर ने नेतृत्व में 3 सदस्यीय विशेष जांच दल यानी का गठन किया। 15 जून को जांच दल अयोध्या पहुंचा और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से पूछताछ करके मामले की जानकारी ली। दान की गणना से जुड़े कर्मचारियों से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की।

16 जून को दान की गणना से जुड़े दस्तावेज खंगाले गए और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और गोपाल राव से अलग-अलग पूछताछ की। ट्रस्ट के पिछले 11 महीनों के रिकॉर्ड और दस्तावेज चेक किए। 17 जून को बैंक अधिकारियों और नोट गिनने वाली प्राइवेट एजेंसी के प्रतिनिधियों से पूछताछ की। बैंक स्टेटमेंट, जमा राशि और फाइनेंशियल रिकॉर्ड को मिलाया। 18 जून को ट्रस्ट मेंगर डॉ. अनिल मिश्रा और आरोपी टिन्नू यादव से सवाल-जवाब हुए। 19 जून को चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा, गोपाल राव, स्टेट बैंक की शाखा के प्रबंधक और कैशियर से पूछताछ की गई।

विज्ञापन

20 जून को आरोपियों और संदिग्ध लोगों के बैंक खातों की चेकिंग की गई। 23 जून को 6 दिन की जांच के बाद गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद को शुरुआती जांच रिपोर्ट सौंपी गई। 25 जून को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर 8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। 26 जून को सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार करके 80 लाख रुपये बरामद किए गए। 27 जून को चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। 28 जून को गिरफ्तार आरोपियों के घर पुलिस के साथ राजस्व विभाग की टीम ने छापेमारी करके सबूत जुटाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ