हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में टिन्नू यादव का एक और करीबी शामिल, 15 हजार की नौकरी में खरीदी करोड़ों की संपत्ति

राम मंदिर अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी के हाथ कुछ नए सबूत लगे हैं. जानकारी के अनुसार, एसआईटी को एक शिकायत पत्र मिला है जिसमें टिन्नू यादव के एक और करीबी महेश कुमार के बारे में कई अहम जानकारियां दी गई हैं.

विज्ञापन

राम मंदिर चंदा चोरी मामला हर दिन एक नया मोड़ ले रहा है. इस मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब ताजा जानकारी के अनुसार, मामले की जांच कर रही SIT ने एक और संदिग्ध कर्मी पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है. बता दें कि एसआईटी को इस कर्मी से जुड़े कई सबूत हाथ लगे हैं.

एसआईटी की रिपोर्ट के अनुसार, रिपोर्ट में जिस कर्मी की बात की जा रही है वो मंदिर निर्माण से जुड़ी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो का कर्मी महेश कुमार बताया जा रहा है.

महेश कुमार और टिन्नू यादव हमेशा रहते थे साथ

इसके अलावा SIT ने अपनी रिपोर्ट में इस कर्मी के बारे में और भी कई जानकारियां दी हैं. अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले का आरोपित रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव के घर पर ही महेश कुमार किराए पर रहता था. महेश मूल रूप से यूपी के बस्ती जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि महेश कुमार हर समय टिन्नू यादव के साथ ही दिखाई देता था और दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी.

विज्ञापन

हालांकि ये भी सामने आया है कि अयोध्या राम मंदिर में जिस रूम में पैसों की गिनती की जाती थी वहां पर महेश कुमार की ड्यूटी नहीं लगी थी, वह मंदिर में अकाउंट्स से जुड़े कार्य देखता था और टेलीशीट बनाता था. इतना ही नहीं इसकी सैलरी महज 15-20 हजार रुपये होगी लेकिन इसकी संपत्तियां साल भर में लगातार बढ़ी हैं.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय की लापरवाही आई सामने, SIT रिपोर्ट में खुलासा

विज्ञापन

महेश के खिलाफ SIT को भेजा गया पत्र

बता दें कि महेश कुमार से जुड़ी सभी संपत्तियां और राम मंदिर चंदा चोरी मामले में इसकी भूमिका को लेकर एक शिकायत की गई है. जिला बस्ती के ही एक व्यक्ति ने आईजी के पीआरओ मुकुल प्रकाश वर्मा के पास शिकायत पत्र भेजा है और महेश की अचल संपत्तियों की खरीद से जुड़े कई सबूत भी दिए हैं. शिकायतकर्ता ने एसआईटी से अपना नाम छिपाए रखने का भी अनुरोध किया है.

महेश की सैलरी 15 से 18 हजार रुपये महीना

शिकायत में महेश द्वारा हाल ही में खरीदी गई कई जमीनों की जानकारी भी दी गई है. जिसमें 12 जून को गढ़हाराजा गांव में उसने 90 लाख रुपये में छह बीघा जमीन खरीदी और इसके अलावा बेनीपुर गांव में भी जमीनें खरीदी गई हैं.

विज्ञापन

शिकायत में ये भी बताया गया है कि महेश कुमार ने ये जमीनें अपने नाम पर नहीं बल्कि अपने भाई रमेश कुमार, पत्नी, भाई की पत्नी, बहन-बहनोई व भांजे के नाम पर खरीदी हैं. शिकायत में ये कहा गया है कि महेश कुमार सिर्फ 15 से 18 हजार रुपये हर महीने कमाता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola