Ram Mandir Ayodhaya Ram Lala Darshan Advisory: राम मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी करेगा। वहीं ट्रस्ट के अधिकारियों ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए आने वाले मेहमानों से भी खास अपील की है। ट्रस्ट के निर्देशों के अनुसार, मेहमानों और श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा। ट्रस्ट ने आदेश दिया है कि मेहमान और श्रद्धालु दर्शन करते समय किसी भी प्रोटोकॉल की अवहेलना न करें, ताकि माहौल खराब न हो।
मंदिर की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश जारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारियां पत्रकारों को दी। साथ ही उन्होंने बताया कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की नजर है। ऐसे में देश और प्रदेश की सरकार किसी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है। सरकार की ओर से चाक चौबंद सुरक्षा करने के निर्देश प्रदेश सरकार को दिए गए हैं। इसलिए मंदिर की सुरक्षा चक्रीय रूप में होगी। पुलिस जवानों के साथ-साथ हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम भी लगाए जाएंगे, ताकि VVIP की सुरक्षा में परिंदा तक भेद न सके। सुरक्षा इंतजामों के कारण अयोध्यावासियों को परेशानी न हो, इसका भी खास ध्यान रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir अयोध्या के गर्भगृह की नई तस्वीर आई सामने, VHP के चंपत राय ने दिखाया अलौकिक नजारा
दर्शन करने के लिए स्पेशल एडवाजरी आएगी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रस्ट की ओर से रामलला के श्रद्धालुओं के लिए जल्दी ही एक एडवाइजरी जारी की जाएगी। कई तरह के प्रतिबंध होंगे। ट्रैफिक एडवाइजरी अलग से जारी की जाएगी। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। समारोह के लिए देशभर के दिग्गज नेताओं, जानी मानी हस्तियों और कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। विदेशों से भी नामी हस्तियों और श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। राम मंदिर में बिजली आपूर्ति का काम पूरा हो चुका है। सरकार ने पूरा राम मंदिर बनाने का टारगेट 2025 के लिए रखा है। इसके लिए हरसंभव मदद केंद्र और राज्य सरकार द्वार दी जा रही है।
संबंधित खबरें
'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
5 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
6 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
9 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
17 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
17 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 day agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines