155 की स्पीड, 42KM, 30 मिनट...रक्षाबंधन पर नमो भारत का तोहफा, देखें रूट-टाइमिंग और किराया

Namo Bharat Train Latest Update: उत्तर प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन का नया तोहफा मिला है। अब मेरठ के लोग भी नमो भारत ट्रेन में सफ करेंगे और दिल्ली तक घंटों की बजाय मिनटों में पहुंच जाएंगे। नई ट्रेन का रूट टाइमिंग और किराया जान लीजिए।

Namo Bharat Train

Namo Bharat Train

Ghaziabad to Meerut Namo Bharat Train Details: देशवासियों को आज रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा मिला है। भारतीर रेलवे ने गाजियाबाद से मेरठ रूट पर भी नमो भारत ट्रेन दौड़ा दी है। इससे दोनों शहरों के बीच की दूसरी घंटों की बजाय मिनटों में सिमट गई है, यानि अब 155 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ने वाली नमो भारत ट्रेन में 42 किलोमीटर का सफर सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा।

विज्ञापन

नमो भारत दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर में साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक RRTS कॉरिडोर के बीच दौड़ेगी। साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेनें सुबह 6 बजे दौड़ने लगेंगी और रात 10 बजे तक दौड़ती रहेंगी। साहिबाबाद और मेरठ साउथ से नमो भारत ट्रेन सुबह 6 बजे दौड़ेगी। आखिरी ट्रेन साहिबाबाद और मेरठ साउथ स्टेशन से रात 10 बजे जाएगी।

विज्ञापन

इन रूटों से गुजरेगी नमो भारत

बता दें कि नामो भारत ट्रेन मेरठ साउथ स्टेशन से रवाना होगी। ​​मोदीनगर नॉर्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर, दुहाई डिपो, दुहाई, गुलधर, गाजियाबाद स्टेशनों से सवारियां लेकर साहिबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। मेरठ के टीपीनगर, परतापुर इलाका वासियों को इस ट्रेन का सबसे ज्यादा फायदा होगा।

विज्ञापन

साहिबाबाद स्टेशन के पास वैशाली मेट्रो स्टेशन है, जिससे दिल्ली में कहीं भी जाना हो, लोग मेट्रो पकड़कर जा सकते हैं। मेरठ में साउथ स्टेशन आउटर में है, जहां से आगे मेरठ या इससे आगे जिलों में लोग जा सकते हैं। इधर साहिबाबाद स्टेशन आउटर में हैं, जहां से लोग आगे दिल्ली में एंट्री कर सकते हैं।

विज्ञापन

यह होगा किराया

बता दें कि गाजियाबाद से मेरठ तक नमो भारत का किराया स्टैंडर्ड क्लास के लिए 90 रुपये फिक्स किया गया है। साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक किराया 110 रुपये फिक्स हुआ है।

मेरठ तक नया रूट मिला

बता दें कि RRTS कॉरिडोर खुलते ही मेरठ तक जाने के लिए नया रूट भी लोगों को मिल गया है। गाजियाबाद से मेरठ साउथ नमो भारत में सफर करके साउथ स्टेशन पर उतरकर लोग आसानी से मेरठ शहर तक भी जा पाएंगे। इसके लिए बस, ऑटो उपलब्ध हैं। इससे समय की बचत होगी और सफर भी आसान होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ