हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं राजेश मिश्रा, जिन्होंने UP में कांग्रेस को दिया बड़ा झटका; थामा BJP का दामन

Rajesh Kumar Mishra Joins BJP: यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वाराणसी से सांसद रहे राजेश कुमार मिश्रा अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें भदोही से टिकट दे सकती है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Rajesh Kumar Mishra ने थामा BJP का दामन

Rajesh Kumar Mishra Joins BJP:  उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार मिश्रा अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की उपस्थिति में दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है कि वे सपा के साथ कांग्रेस के गठबंधन से नाराज थे। उन्होंने फरवरी में ही पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

राजेश मिश्रा ने बीजेपी में शामिल होने पर क्या कहा?

राजेश मिश्रा ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा कि यूपी में कांग्रेस ने सपा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सपा ने ऐसी सीटें दी हैं, जहां उसके पास लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नहीं हैं।

यूपी में खत्म हो चुका है कांग्रेस का संगठन

राजेश ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं, भारत तोड़ो नया यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन यूपी में अब खत्म हो चुका है। उसके पास बूथ स्तर के भी कार्यकर्ता नहीं बचे हैं। पिछले 30 साल में कांग्रेस की स्थिति काफी खराब हो गई है।

विज्ञापन

कौन हैं राजेश मिश्रा?

राजेश मिश्रा वाराणसी से सांसद रह चुके हैं। वे 2004 से 2009 तक सांसद रहे। उन्होंने बीजेपी के शंकर प्रसाद जायसवाल को हराया था। उन्होंने 2022 में वाराणसी कैंट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें भदोही लोकसभा सीट से प्रत्याशी बना सकती है। उनका जन्म 7 जुलाई 1950 को यूपी के देवरिया जिले में हुआ था।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने कल बुलाई अहम बैठक, जानें कब आएगी उम्मीदवारों की पहली सूची?

विज्ञापन

पीएम मोदी ने दुनिया में भारत का नाम किया रोशन

पूर्व सांसद ने  बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि विपक्ष का जो भी उम्मीदवार वाराणसी सीट से लड़े, उसे पोलिंग एजेंट तक  न मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें: यूपी-बिहार में INDIA को बड़ा झटका देंगे ओवैसी, M फैक्टर करेगा काम?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola