New Trains For Festive Season: दीवाली और छठ का त्योहार नजदीक आने वाला है। लोगों को अपने घर जाने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए रेलवे की ओर से खास प्लानिंग की गई है। बिहार, जम्मू-कश्मीर और यूपी जाने वाले लोगों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। आपको इन ट्रेनों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये सभी ट्रेनें दिल्ली से चलेंगी।
Diwali और Chhath पर भीड़ से बचने के लिए रेलवे ने Special Trains चलाने का फैसला लिया है। रेलवे की ओर से दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं, पश्चिम बंगाल, बिहार और यूपी के कई शहरों के लिए भी ऐलान किया गया है।
ट्रेन नंबर 04075/04076
नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन छह अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेगी। प्रत्येक बुधवार व रविवार को रात 11.45 बजे ये ट्रेन दिल्ली से जाएगी। वहीं, 7 अक्टूबर से 18 नवंबर तक कटरा से दिल्ली के लिए रात 9 बजकर 20 मिनट पर चलेगी।
ट्रेन नंबर 04080/04079
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन 24 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चलेगी। जो प्रत्येक सोमवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी। वापसी 25 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच होगी। प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को वाराणसी से शाम 6 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली के लिए चलेगी।
ट्रेन नंबर 04096/04095
यह ट्रेन आनंद विहार स्टेशन से 7 अक्टूबर से 18 नवंबर तक चलेगी। प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 9 बजे चलेगी। वहीं, अयोध्या कैंट से 8 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच चलेगी। हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 9 बजे रवाना होगी।
ट्रेन नंबर 04060/04059
यह ट्रेन भी आनंद विहार से चलेगी। 25 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच इसका लाभ यात्री ले सकेंगे। हर मंगलवार और शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे रवाना होगी। जयनगर से 26 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच इसकी वापसी होगी। हर बुधवार और शनिवार को शाम 5 बजे वहां से चलेगी।
ट्रेन नंबर 04068/04067
पुरानी दिल्ली स्टेशन से यह ट्रेन 25 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच चलेगी। हर मंगलवार और शुक्रवार को शाम साढ़े 6 बजे जाएगी। वहीं, दरभंगा से 26 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच वापसी करेगी। हर बुधवार और शनिवार को शाम 6 बजे रवाना होगी।
ट्रेन नंबर 04044/04043
यह ट्रेन आनंद विहार से 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चलेगी। हर शनिवार को रात सवा 11 बजे जाएगी। वहीं, आनंद विहार से ही ट्रेन नंबर 04010/040 चलेगी। 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक संचालन होगा। प्रत्येक मंगलवार को रात पौने 12 बजे जाएगी। वहीं, जोगबनी से 31 अक्टूबर से 14 नवंबर की बीच वापसी होगी। वहां से हर गुरुवार को सुबह 9 बजे चलेगी।
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
17 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
18 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
21 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
22 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
23 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines