Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को रायबरेली का दो दिवसीय दौरा किया था। अब उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर अपने दौरे के अनुभव साझा किए हैं। वीडियो की शुरुआत में राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पर दिखाई देते हैं। लिफ्ट के जरिए एयरपोर्ट से बाहर निकलते हैं और कार्यकर्ताओं से घिरे राहुल गांधी बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते दिखाई देते हैं। बैंकग्राउंड में आवाज आती है कि आप इस देश की हड्डी हो। इसके बाद अपनी कार से उतरते दिखाई देते हैं।
कार्यकर्ताओं से कहते हैं मेरा जितना टाइम आपको चाहिए, मैं दूंगा। मैं आपकी बात को सुनने और समझने आया है। 7 मिनट 25 सेकंड के वीडियो में कार्यकर्ता उनका अभिवादन करते दिखते हैं। स्क्रीन पर ‘राहुल इन रायबरेली’ दिखता है। इसके बाद राहुल मूल भारतीय हॉस्टल जाते हैं, जहां दलित छात्रों के साथ संवाद करते दिखते हैं।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: महाशिवरात्रि पर गुजरात के लिए IMD का येलो अलर्ट; भीषण गर्मी की चेतावनी
इस दौरान वे मंच से संबोधन करने के बजाय छात्रों के बीच जाकर बैठ जाते हैं। छात्रों को संविधान दिखाकर पूछते हैं कि ये क्या है? छात्र इसका जवाब संविधान देते हैं। राहुल पूछते हैं कि यह किसने बनाया? उनको जवाब मिलता है कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने। राहुल फिर पूछते हैं कि उनके दिल में ये विचार कहां से आया? छात्र जवाब देते हैं समाज से। राहुल कहते हैं कि आपके समाज ने उनको अपनी आवाज दी, आप सब आंबेडकर हो। आपकी आवाज उन्होंने देश के सामने रखी, लेकिन उसी को आज दबाया जा रहा है। इसलिए वे उनके बीच आए हैं। एक छात्र अग्निवीर स्कीम को लेकर सवाल करता है।
अग्निवीर योजना का विरोध
राहुल जवाब देते हैं कि वे अग्निवीर स्कीम के विरोध में हैं। राहुल ने ये भी बताया कि वे अग्निवीर स्कीम का विरोध क्यों कर रहे हैं? इसके बाद छात्रों के बीच तस्वीरें खिंचवाईं। वीडियो में आगे राहुल महिलाओं से मिलते दिखाई दे रहे हैं। उनके मुद्दों को सुनते दिखाई देते हैं। इस दौरान और भी कई लोगों से राहुल ने भेंट की। राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि रायबरेली उनका घर है, परिवार है। पिछले हफ्ते यहां पहुंचकर कुछ परिजनों से मिला, उनकी समस्याएं सुनीं। उनका दर्द बांटा और समाधान का रास्ता बनाया। वे चाहते हैं कि जनता की बात संवेदना के साथ सुनो और उनका समाधान करो।
संबंधित खबरें
UP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 hr agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
11 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
20 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
21 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
22 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
23 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines