---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

Gujarat Weather: महाशिवरात्रि पर गुजरात के लिए IMD का येलो अलर्ट; भीषण गर्मी की चेतावनी

Gujarat Weather Update: गुजरात में महाशिवरात्रि के मौके पर मौसम विभाग ने राज्य के कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का यह अलर्ट 26 और 27 फरवरी के लिए है।

---खबर नीचे जारी है---

Gujarat Weather Update: गुजरात में फरवरी महीने की समाप्ति के साथ-साथ सर्दी का मौसम भी समाप्त हो रहा है। राज्य में लगातार तापमान बढ़ रहा है। हालांकि, कुछ जिलों में शाम और सुबह के वक्त ठंड का एहसास होता है। लेकिन, दोपहर में गर्मी लोगों को परेशान कर देती है। इसी बीच मौसम विभाग ने महाशिवरात्रि के मौके पर गुजरात के अधिकतम तापमान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि सौराष्ट्र क्षेत्र में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है। यह अलर्ट 26 से 27 फरवरी तक प्रभावी रहेगा।

भीषण गर्मी की शुरुआत

मौसम विभाग ने कहा कि 26 और 27 फरवरी को सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में तापमान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गर्म और उमस भरा मौसम रहने की उम्मीद है। वहीं, इस दौरान अहमदाबाद में आसमान साफ रहेगा। आईएमडी के अनुसार राज्य के तटीय क्षेत्रों जैसे कच्छ में भी तापमान बढ़ सकता है और भीषण गर्मी की शुरुआत हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने एहतियात के तौर पर येलो अलर्ट जारी किया है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Bullet Train Project Update: गुजरात के इस शहर में पूरा हुआ प्रोजेक्ट का काम; एक्सप्रेसवे से गुजरेगी बुलेट ट्रेन

इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के वैज्ञानिक ए. के. दास ने पूर्वानुमान के बारे में बताते हुए कहा कि अगले 5 दिनों तक क्षेत्र के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। वहीं 26 को सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटीय क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस क्षेत्र में गर्म और आर्द्र मौसम महसूस किया जा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 26, 2025 07:55 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola