लोकसभा के नेता विपक्ष एवं रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में बुधवार को क्षेत्र की खराब सड़कों की तस्वीरें दिखाईं और अधिकारियों से जवाब मांगा. राहूल गांधी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनवायी गयी सड़कों में गड्ढों की तस्वीरें दिखायीं.
अलग तेवर में दिखे राहुल गांधी
दिशा बैठक के सदस्य उमेश बहादुर सिंह उर्फ बाबलू सिंह ने बताया कि बुधवार को बैठक में राहुल गांधी एक अलग अंदाज में नजर आये. बाबलू सिंह ने बताया कि राहुल गांधी ने ऐसी सड़कों के नाम गिनाते हुए मौजूद अधिकारियों से पूछा कि इन सड़कों में गड्ढे क्यों हैं और इन्हें ठीक करने के लिए वे क्या कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि कौन सी सड़क किस संस्था ने बनाई है यह लिखा जाना चाहिए.
उत्तर प्रदेश सरकार मंत्री भी बैठक में शामिल
बाबलू सिंह ने बताया कि पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता (Executive Engineer) ने कहा कि जल्द ही सड़कों के गड्ढों को ठीक कराया जाएगा. बैठक खत्म होने के बाद राहुल गांधी बाहर निकलकर मीडिया से बिना बात करे चले गए. बैठक में शामिल उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने मीडिया से बातचीत की और उन्होंने कहा कि रायबरेली को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है. बैठक में उत्तर प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी शामिल थे.
तीन करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण
राहुल गांधी ने अपने रायबरेली के अंतिम और दूसरे दिन बुधवार को भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कई संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों एवं अमेठी और सुल्तानपुर से आए लोगों से मुलाकात की. शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुनील सिंह भदौरिया ने बताया कि राहुल गांधी ने लोगों की समस्याएं सुनी और तीन करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया.
सपा का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन
रायबरेली कचहरी के बाहर समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. सपा के विधायक राहुल लोधी और श्याम सुंदर भाटी हाथ में तख्तियां और पोस्टर लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे. विधायकों के पोस्टरों में स्कूल बंद होने, भू-माफिया द्वारा कब्जे, झूठे मामलों, किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी और खराब बुनियादी सुविधाओं का जिक्र था. लोधी ने आरोप लगाया कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र हरचंदपुर में ज्यादातर स्कूल बंद कर दिए गए हैं. जिले में जमीन पर कब्जा हो रहा रहा है लेकिन कोई आवाज उठाने वाला नहीं है.
उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी संसद में रायबरेली से जुड़े मुद्दे उठाते हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदार लोग क्या कर रहे हैं और वे क्या कार्रवाई करने का प्रस्ताव रखते हैं?
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
2 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
5 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
6 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
17 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
19 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
20 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
23 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines