Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay yatra In UP Rescheduled Shortened: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समय में बदलाव किया है। इसके साथ ही यात्रा को छोटा भी किया गया है। यह निर्णय यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को देखते हुए लिया गया है।
UP में कब प्रवेश करेगी न्याय यात्रा?
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि न्याय यात्रा अब यूपी में 14 फरवरी के बजाय 16 फरवरी को प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा 22 या 23 फरवरी को समाप्त होगी। इसकी वजह यह है कि जिन स्थानों पर कैडरों और आयोजकों को रहना था, वे आमतौर पर निजी स्कूल या कॉलेज हैं जो अब बोर्ड परीक्षाओं के लिए आरक्षित होंगे। पहले यात्रा को 27 या 28 फरवरी को समाप्त होना था।
लखनऊ से होकर गुजरेगी यात्रा
अजय राय ने बताया कि यात्रा पश्चिम उत्तर प्रदेश को छोड़कर बुंदेलखंड की ओर जाएगी। जल्द ही एक संशोधित योजना जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा चंदौली से लखनऊ तक अपने प्राथमिक यात्रा कार्यक्रम के साथ जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Awadhesh Rai Murder Case: कौन थे अवधेश राय? भाई अजय राय बोले- 3 अगस्त 1991 की वो काली रात, जिसे कभी भूल नहीं पाएंगे
यूपी में किस जिले से प्रवेश करेगी यात्रा?
यूपी कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा चंदौली जिले से यूपी में प्रवेश करेगी। इसके बाद यह यात्रा वाराणसी, भदोही, प्रयागराज और प्रतापगढ़ से होते हुए अमेठी पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा रायबरेली और लखनऊ से होकर भी गुजरेगी।
अमेठी-रायबरेली कब पहुंचेगी यात्रा?
मिला जानकारी के मुताबिक, भारत जोड़ो न्याय यात्रा 19 फरवरी को अमेठी और रायबरेली जिले में पहुंचेगी। पहले लखनऊ से सीतापुर से होकर यात्रा गुजरने वाली थी, लेकिन अब यह कानपुर और झांसी से होकर गुजरेगी, जिसके बाद यह मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।
यह भी पढ़ें: किसान-मजदूर का नहीं, सिर्फ अदाणी का हाथ पकड़ते हैं पीएम मोदी, राहुल गांधी के 5 बड़े आरोप
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
7 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
7 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
8 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
17 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
17 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
18 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines