Congress State Coordinator Refused to Join BJP: कांग्रेस के प्रदेश सह-समन्वयक विकास अग्रहरि ने भाजपा में शामिल होने की खबर का खंडन किया है। विकास अग्रहरि ने पूर्व MLC दीपक सिंह की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस
की। उन्होंने कहा कि वह सांसद के आवास पर मुद्दों पर चर्चा करने गया था, लेकिन उसे जबरजस्ती पटका पहनाकर भाजपा में शामिल करवा दिया गया। इसकी जानकारी उसे मीडिया के माध्यम से हुई।
बता दें कि आज दिन में खबर आई कि उत्तर प्रदेश से पार्टी के राज्य सह-समन्वयक विकास अग्रहरि ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने अमेठी में भाजपा जॉइन कर ली। उन्हें भाजपा की केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा भी मौजूद रहे, लेकिन अब उनके खंडन से अमेठी की सियासत गरमा गई है।
वहीं इस इस्तीफे को कांग्रेस के लिए झटका इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि
अमेठी में पीछे चल रही कांग्रेस
बता दें कि अमेठी में कांग्रेस इस बार अपना उम्मीदवार अभी तक घोषित नहीं कर पाई है। भाजपा ने एक बार फिर स्मृति ईरानी पर भरोसा जताया है, जिन्होंने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। वहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन अभी तक कैंडिडेट के नाम पर मंथन कर रही है। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजेश्वर प्रताप सिंह इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर गए। उन्हें भी स्मृति ईरानी ने ही सदस्यता दिलाई थी
दूसरी ओर विकास राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के करीबी हैं और अमेठी में उनके चुनाव प्रचार का काम वहीं संभालते है, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच विकास के कांग्रेस से इस्तीफे की खबर ने हलचल मचा दी थी, क्योंकि वे राहुल गांधी और कांग्रेस के भरोसेमंद आदमी थे। उनको पार्टी ने बुधवार को ही सोशल मीडिया सेल का प्रदेश सह-समन्वयक बनाया और आज वे ट्रोल हो गए।
यह भी पढ़ें:मेरी मां-बहन को गाली बर्दाश्त नहीं…तेजस्वी यादव पर भड़के चिराग पासवान, चुनावी आयोग को दी शिकायत
अमेठी के ही रहने वाले विकास अग्रहरि
बता दें कि विकास अग्रहरि उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गांव जगदीशपुर के रहने वे हैं। वे कांग्रेस जॉइन करने के समय से ही राहुल गांधी के साथ नजर आते रहे हैं। राहुल गांधी के भरोसेमंद लोगों में से एक हैं। वहीं इस बार क्योंकि अभी तक राहुल गांधी के नाम का ऐलान अमेठी के लिए नहीं हुआ है, इसलिए नेताओं और वर्करों में निराशा का माहौल देखा जा रहा है। शायद यही वजह है कि अमेठी के नेता और वर्कर पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन कर रहे हैं। दूसरी ओर, राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलें हैं, लेकिन अभी पार्टी हाईकमान ने कोई फैसला नहीं लिया है।
यह भी पढ़ें:Kangana Ranaut को शाही परिवार के इस कांग्रेस नेता ने बताया ‘बरसाती मेंढक’, वेशभूषा पर भी दागे सवाल
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
8 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
11 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
12 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
12 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
13 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
18 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
21 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines