Radioactive leak Lucknow Airport: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शनिवार को रेडियो एक्टिव लीक होने से 2 कर्मचारी बेहोश हो गए। यह घटना टर्मिनल-3 की है। फिलहाल सीआईएसएफ और एनडीआरएफ ने 1.5 किमी. का एरिया खाली करा लिया गया है। लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार लखनऊ से गुवाहाटी की उड़ान जा रही थी। इस दौरान टर्मिनल-3 पर सामान की स्कैनिंग के दौरान बीप की आवाज आई। बाॅक्स में कैंसर रोधी दवाएं लकड़ी के बाॅक्स में पैक थी।
जैसे ही कर्मचारियों ने जांच के लिए बाॅक्स खोला तो तेजी से गैस निकली। इसमें 2 कर्मचारी बेहोश हो गए। कर्मचारियों के बेहोश होते ही भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद इलाके को खाली कराया गया।
जानकारी देते हुए एयरपोर्ट अथाॅरिटी ने बताया कि टर्मिनल-3 के पास कारगो से गैस लीकेज की सूचना मिली थी। इसके बाद 3 फायर सर्विस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। कुछ दवाओं के बाॅक्स से क्लोरीन गैस लीक हुई थी। घटना पर पूरी टीम नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल अथाॅरिटी ने एहतियात के तौर पर एडवाइजरी जारी की है।
ये भी पढ़ेंः ‘थानों में पोस्टिंग की लगती है बोली…’, विधायक बेटे के घर चोरी हुई तो पुलिस पर बरसे दिग्विजय सिंह
एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन अभी भी चालू है। वहीं सुरक्षा अधिकारियों की मानें तो एयरपोर्ट में रोज फ्लोरिन आती है। लेकिन आज ज्यादा मात्रा में होने की वजह से मशीन ने डिटेक्ट किया। फिलहाल एयरपोर्ट पर हालात सामान्य है। गैस लीक होने के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों की आंखों में जलन और घबराहट होने लगी।
ये भी पढ़ेंः बम फटेगा, कोई जिंदा नहीं बचेगा…नोएडा में मॉल को उड़ाने की धमकी, पुलिस की मॉक ड्रिल निकली
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
4 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
7 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
8 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
18 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
21 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
22 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines