'थानों में पोस्टिंग की लगती है बोली...', विधायक बेटे के घर चोरी हुई तो पुलिस पर बरसे दिग्विजय सिंह

Bhopal News: MP के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बेटे जयवर्धन के घर चोरी मामले में पुलिस कमिश्नर को जमकर घेरा। इसके बाद कमिश्नर ने भी उनको उनकी ही भाषा में जवाब दिया। ऐेस में अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Digvijay Singh Slams Police

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

विज्ञापन

Digvijay Singh Slams Police: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के घर से 12 हजार रुपये की चोरी हुई थी। यह चोरी जयवर्धन सिंह के भोपाल में सीबीआई ऑफिस के पास बने घर से हुई। घटना के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। हालांकि इस मामले में राजनीति तब शुरू हुई जब दिग्विजय सिंह ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

दिग्विजय सिंह ने पोस्ट कर लिखा कि जब थानों के पोस्टिंग की बोली लगती है तो यही होगा। जयवर्धन सिंह के सरकारी आवास पर चोरी हो गई। भोपाल कमिश्नर से क्या उम्मीद करें। इस ट्वीट में भोपाल पुलिस कमिश्नर को टैग किया गया। इसके बाद कमिश्नर ने रिप्लाई किया और दिग्विजय सिंह को उनके अंदाज में ही जवाब मिला।

विज्ञापन

बयान निराधार और दुर्भावनापूर्ण

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने कहा कि थानों की पोस्टिंग में बोली के बयान निराधार और दुर्भावनापूर्ण हैं। विधायक जयवर्धन सिंह के घर में हुई चोरी का पुलिस पर्दाफाश कर चुकी है। आरोपी को पकड़कर सामग्री जब्त की जा चुकी है। इसके अलावा हर अपराध में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जूलरी शाॅप की घटना में पुलिस महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

भोपाल में बढ़ गई हैं चोरी की घटनाएं

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में भोपाल में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसमें पाॅश काॅलोनियों की घटना भी शामिल हैं। इसके अलावा सांसदों और विधायकों के आवास वाले रचना टाॅवर में चोरी हो चुकी है। हालांकि पुलिस ने मामले को सुलझा लिया था। ऐसे में कानून व्यवस्था पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ