Uttarakhand Crime News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने जिस्मफरोसी के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान टीम को महिलाएं आपत्तिजनक हालत में दिखी। पुलिस ने सरगना और दलाल समेत 5 लोगों को दबोचा है। सभी आरोपियों को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। मामले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि हीरानगर क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इसके बाद रविवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हीरानगर स्थित एक घर से पुलिस ने 5 लोगों को अरेस्ट किया है।
मामले में एसएसपी ने बताया कि मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी मिली हैं। जिस घर में देह व्यापार चल रहा था, उसकी मालकिन सुमन राजपूत है, जो आनंदपुरी फेज टू में रहती है। वह अपने घर में जिस्मफरोशी का अड्डा चला रही थी। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
ये आरोपी हुए अरेस्ट
पुलिस की पूछताछ में सुमन ने खुलाया किया कि मो. फिरास नाम युवक ग्राहक लाने का काम करता था। हल्द्वानी की महिलाएं इस काम में शामिल हैं। वह ग्राहकों से 2-5 हजार रुपये तक लेती हैं। पुलिस ने छापेमारी कर आनंदपुरी फेज टू से सुमन राजपूत, संजयनगर मल्ली निवासी सीमा, लालकुआं निवासी गीता शर्मा, कालाढूंगी निवासी मो. फिरास, आरटीओ रोड निवासी देव सिंह को अरेस्ट किया गया है।
ये भी पढ़ेंः UP Board 2025 के छात्रों के लिए अहम खबर, यहां देखें एग्जाम की संभावित तारीखें
मेरठ में देह व्यापार का भंडाफोड़
यूपी के मेरठ में भी अवैध धंधे का खुलासा हुआ है। यहां एक बैंक अधिकारी द्वारा एसएसपी से शिकायत के बाद यूनिसेक्स सैलून मसाज पार्लर पर पुलिस ने छापा मारा। तीन थानों की पुलिस ने छापेमारी में मसाल पार्लर समेत 9 महिलाओं और 7 युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है।
ये भी पढ़ेंः व्यापारियों से शारीरिक संबंध के बना लेती वीडियो, हाथरस में ब्लैकमेलिंग में लिप्त हनीट्रैप गिरोह बेनकाब
संबंधित खबरें
कांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
3 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
12 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
15 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
17 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
19 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
19 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
21 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
22 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines