व्यापारियों से शारीरिक संबंध के बना लेती वीडियो, हाथरस में ब्लैकमेलिंग में लिप्त हनीट्रैप गिरोह बेनकाब

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह को पकड़ा है। गिरोह में शामिल महिला अमीर व्यापारियों को फांसती थी। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल चलता था। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। बेहद शातिर ढंग से व्यापारी को लूटा जाता था।

Uttar Pradesh Crime

Hathras Crime News: उत्तर प्रदेश की हाथरस पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हाथरस जिले की थाना सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने कार्रवाई की है। गिरोह में शामिल महिला व्यापारियों के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी। गिरोह में शामिल दूसरे आरोपी अश्लील वीडियो बनाते थे। फिर व्यापारियों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की उगाही की जाती थी। गिरोह में कई महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 5 से 6 लाख या इससे अधिक की रकम वसूली जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई व्यक्ति पैसे नहीं देता था तो उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाता था। इस गिरोह ने हाथरस के एक नामचीन व्यापारी को भी इसी तरह अपना शिकार बनाया था। गिरोह की महिला ने पहले तो व्यापारी से शारीरिक संबंध बनाए। जिसका अश्लील वीडियो भी बना लिया, जब गिरोह के सदस्यों ने ब्लैकमेल करके पैसे मांगे तो व्यापारी ने कुछ पैसे दे भी दिए। लेकिन बार-बार पैसे मांगे जाने और वीडियो वायरल करने की धमकी मिलने पर व्यापारी ने इसकी शिकायत हाथरस की थाना सदर कोतवाली पुलिस को की।

विज्ञापन

आरोपियों ने बना रखे थे कई वीडियो

इस पर पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से एक महिला समेत गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई अश्लील वीडियो और ऑडियो क्लिप बरामद की हैं। पुलिस को कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी मिले हैं। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने गिरोह को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। UP पुलिस ने लोगों से ऐसे आरोपियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ