Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए जरूरी सूचना है कि महाराज एआई का शिकार हो गए हैं। उनके आश्रम से एक एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि कैसे उनके साथ धोखा हुआ है।AI के माध्यम से महाराज की आवाज की नकल कर उनके प्रवचनों को गलत तरीके से प्रचार और प्रसार हो रहा है। इसके वीडियो बनाए जा रहे हैं जिनसे धार्मिक अराजकता फैलने का डर बढ़ गया है। आश्रम प्रबंधन ने उनकी आवाज का इस्तेमाल कर इस तरह के गलत वीडियो न बनाने की अपील की गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
AI का शिकार हुए प्रेमानंद
न सिर्फ सिनेमा जगत के लोग और आम इंसान बल्कि वृंदावन धाम के मशहूर महाराज संत प्रेमानंद भी एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का शिकार हो गए हैं। उनकी आवाज का इस्तेमाल कर अराजक तत्व वीडियो बना रहे हैं, ताकी हिंसा फैल सके और महाराज का नाम खराब हो। हालांकि ये अब साफ हो गया है कि महाराज की ओर से ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है ये एआई के इस्तेमाल से हो रहा है।
यह भी पढ़ें: इंटरनेट न होता तो हमारी जिंदगी कैसी होती? जानें Internet से जुड़ी 5 अनसुनी बातें
आश्रम से जारी हुई एडवाइजरी
प्रेमानंद महाराज के आश्रम से एक एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें लिखा है कि आप सभी को सूचित और सावधान करना है कि वर्तमान में कई लोग पूज्य श्री गुरुदेव श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज की वाणी और उपदेशों को एआई के माध्यम से अन्य भाषाओं में परिवर्तित कर और मनमाने ढंग से प्रस्तुत कर सोशल मीडिया पर डाला जा रहा है जोकि मर्यादा और कानून के खिलाफ है।
लोगों से की खास अपील
आश्रम से जारी एडवाइजरी में आश्रम प्रबंधन की ओर से एक खास अपील की गई है। उसमें लिखा है कि आप सभी से प्रार्थना और निवेदन ये है कि पूज्य महाराज जी की वाणी की गरिमा उनकी मूलभूत भाषा शैली में ही बनी रहे। ऐसे में कोई भी एआई का इस्तेमाल कर ऐसी वीडियो न बनाए, न समर्थन करे और न शेयर करे।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय इस नंबर को न करें इग्नोर, कहीं पछताना न पड़ जाए
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
22 mins agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
3 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
11 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
14 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
14 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines