हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लेबर पेन से तड़पती गर्भवती पहुंची अस्पताल, गेट पर झूलता मिला ताला, बाहर ही कड़ाके की ठंड में दिया बच्चे को जन्म

Pregnant Woman Gave Birth Outside Hospital: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को जब अस्पताल ले जाया गया, तो यहां उन्हें दरवाजे पर ताला बंद मिला।

विज्ञापन

Pregnant Woman Gave Birth Outside Hospital: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से सरकारी अस्पताल की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को जब अस्पताल ले जाया गया, तो यहां उन्हें ताला बंद मिला। गर्भवती के परिजनों द्वारा अस्पताल के नाइट स्टाफ को कई बार फोन किया गया, लेकिन सब बेकार साबित हुआ। अंत में लेबर पेन से तड़प रही महिला की डिलीवरी कड़ाके की ठंड में अस्पताल परिसर में बने शेड में एक दाई की मदद से करवाई गई। ये घटना जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के बरतीकला गांव की है।

अस्पताल के गेट पर झूलता मिला ताला

जानकारी के अनुसार, बरतीकला गांव के रहने वाले शिव प्रसाद देवांगन की गर्भवती बहू को रविवार शाम से हल्का-हल्का लेबर पेन हो रहा था, जिसके लिए वो शाम को ही डॉक्टर को दिखाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आए थे। उस समय डॉक्टर ने उन्हें ये कहकर घर वापस भेज दिया था कि अभी डिलीवरी समय नहीं हुआ है। इसके बाद सभी घर वापस चले आए, लेकिन सोमवार को भोर में 4 बजे अचानक से गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद गर्भवती को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां अस्पताल के गेट पर ताला झूल रहा था, और नाइट शिफ्ट में कोई स्फाट मौजूद नहीं था। ताला खोलने के लिए महिला के परिजनों ने कई बार अस्पताल के नाइट स्टाफ को फोन लगाया, लेकिन सामने से कोई मदद नहीं मिली। काफी देर तक परेशान रहने के बाद अस्पताल परिसर में बने शेड में ही दाई की मदद से महिला की डिलीवरी करवाई गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अस्पताल के बाथरूम में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मौके पर नहीं था कोई डॉक्टर

सुबह 8 बजे अस्पताल प्रबंधन जागा और जच्चा-बच्चा को बेड में शिफ्ट किया गया। डॉक्टर के अनुसार, मां और बच्चा दोनों ही स्वास्थ्य है।

विज्ञापन

पहले भी हुआ ऐसा 

कुछ दिनों पहले ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश में भोपाल के गांधीनगर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र से भी सामने आया था। यहां एक गर्भवती ने अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया था। इस मामले से गांधीनगर CHC अस्पताल की एक बड़ी लापरवाही को सामने आई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola