Gorakhpur News : गर्भवती की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को सत्यम हॉस्पिटल को सील कर दिया है। पुलिस ने सारे दस्तावेज, सीसीटीवी का डीवीआर जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने संचालक को हिरासत में ले लिया है। एएसपी मानुष पारिकर, एसीएमओ डॉ. अनिल सिंह टीम के साथ जब सत्यम हॉस्पिटल पहुंचे तो उससे पहले संचालक, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ हॉस्पिटल छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान कोई भी मरीज भर्ती नहीं मिला।
सत्यम हॉस्पिटल को बचाता रहा विभाग
सत्यम हॉस्पिटल का विवाद कोई नया नहीं है। इससे पूर्व तीन बार हॉस्पिटल की शिकायत हो चुकी थी, लेकिन हर बार स्वास्थ्य विभाग वसूली के नाम पर उसे मोहलत देते गया। यही वजह है कि विभाग की लापरवाही से एक मरीज की जान चली गई। 18 नवंबर को एडी हेल्थ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. अनिल सिंह ने हॉस्पिटल की जांच की थी। उस वक्त तीन मरीज भर्ती होने की वजह से संचालक को एक दिन का समय दिया गया था। इसी क्रम में 13 दिसंबर को डीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने सत्यम हॉस्पिटल की जांच की थी। इस दौरान तीन गर्भवती व एक नवजात भर्ती था। जब गर्भवती की मौत हुई तब जाकर स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा और कार्रवाई की।
और पढ़िए –Jaipur News : बेराजगार युवकों ने इस शहर में निकाली बड़ी रैली, 23 को करेंगे विधानसभा का घेराव
यह था मामला
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर के काजीपुर टोला निवासी रामदवन की पत्नी सोनावत की सत्यम हॉस्पिटल में बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में रामदवन ने थाने में तहरीर देकर संचालक और चिकित्सक पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। मामले में पुलिस ने संचालक रंजीत निवासी जैनपुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिसके नाम लाइसेंस वह कर रहा पढ़ाई
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि लाइसेंस लेकर अस्पताल में न बैठने वाले डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे अस्पतालों की सूची जल्द से जल्द तैयार कर इसकी रिपोर्ट कार्यालय को सौंपे। बताया जा रहा है कि जिसके नाम से सत्यम अस्पताल का लाइसेंस था, वह अभी बाहर रहकर पढ़ाई कर रहा है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
3 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
5 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
7 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
8 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
12 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
13 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
14 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines