गेहूं कटाई के बहाने घर से बुलाया, फिर जिंदा जलाया; प्रयागराज में युवक की ले ली जान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को घर से खेत में बुलाकर ले गए थे। रविवार सुबह गांव के लोगों को उसकी जली हुई लाश मिली। मामला क्या है, विस्तार से इसके बारे में जान लेते हैं?

Uttar Pradesh crime news

पंकज चौधरी, प्रयागराज

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक युवक का अधजला शव मिला है। यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र के गांव ईसौटा में रविवार सुबह ग्रामीणों को युवक का शव पुआल में मिला। लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय देवीशंकर के तौर पर हुई है। एसीपी मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। मृतक के पिता अशोक कुमार ने बताया कि देवीशंकर को गांव के 4 लोग गेहूं कटाई की बात कहकर अपने साथ खेत में ले गए थे। सुबह पुआल में उसका अधजला शव मिला।

विज्ञापन

2 टीमों ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस के अनुसार परिजनों ने आरोप लगाया है कि जो लोग उसे काम पर लेकर गए, उन्होंने हत्या को अंजाम दिया। शव देखने से ऐसा लगता है कि पहले मर्डर किया गया, इसके बाद बॉडी को जलाने की कोशिश की गई। जिंदा जलाने की बात साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ साफ होगा। मामले की जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। मृतक को जो लड़के घर से बुलाकर ले गए थे, उनमें से कुछ फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। हत्या के पीछे क्या कारण हैं, यह पता नहीं लग सका है?

विज्ञापन

सहारनपुर में सामने आया था मामला

पिछले साल दिसंबर में सहारनपुर में भी एक शख्स को जिंदा जला दिया गया था। बागपत के एक यूनानी चिकित्सक ने खुद को मृत दिखाने के लिए साजिश रची थी। आरोपी के ऊपर 25 लाख रुपये का लोन था। इसे नहीं चुकाने के लिए उसने एक युवक को अपनी कार में जिंदा जला दिया था। 23 दिसंबर को जब्बार अली निवासी बिजोपुरा ने पुलिस को सूचना दी थी कि नहर पुल के पास पटरी पर एक कार में व्यक्ति जिंदा जल गया है। हत्यारोपी की पहचान बागपत जिले के असारा गांव के रहने वाले डॉ. मुबारिक के तौर पर हुई थी। वहीं, मृतक की पहचान सोनू निवासी पुराना मिद्दा, थाना सदर बाजार, जिला यमुनानगर के तौर पर हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ