Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
दिल्ली के पश्चिम विहार में प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार दलाल की हत्या के पीछे गैंगवार की बात सामने आई है। यूके की राजधानी लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस ने कुछ भी नहीं कहा है। पश्चिम विहार इलाके में शुक्रवार सुबह पौने 8 बजे अपनी फॉर्च्यूनर कार से जिम जा रहे राजकुमार पर अज्ञात हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग की थी। राजकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।
यह भी पढ़ें:बिहार के 16 जिलों में होगी बारिश, आंधी-तूफान की आशंका; मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट डाला है, उसमें लिखा है कि वो मेरे दुश्मन मंजीत महाल के साथ मिलकर प्लॉट पर कब्जा करना चाहता था। इसलिए मैंने मर्डर करवाया। मंजीत महाल को जब पैरोल मिली थी, तब वह उससे मिलने भी गया था, जो मेरे दुश्मन मंजीत महाल का साथ देगा, वो मेरा भी दुश्मन होगा। मंजीत महाल का जो भी खास बनेगा, उसका यही अंजाम होगा। विक्टिम कार्ड मत खेलो, जो तुम लोगों ने शुरू किया है, उसे मैं खत्म करूंगा।
“Don’t Play Victim Card”: London-Based Gangster Says He Gave Hit Order On Delhi Property Dealer https://t.co/gSEJOCni4U pic.twitter.com/pXw32QbzPH
— NDTV (@ndtv) April 12, 2025
---विज्ञापन---
बता दें कि 32 साल का गैंगस्टर कपिल सांगवान मूल रूप से नजफगढ़ का रहने वाला है। उसने इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के हरियाणा अध्यक्ष नफे सिंह राठी के मर्डर की जिम्मेदारी भी 2024 में ली थी। कपिल के खिलाफ मकोका, मर्डर, मर्डर की कोशिश के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ इंटरपोल भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर चुका है।
यह भी पढे़ं : ‘इस राज्य में 65 साल हुई रिटायरमेंट की उम्र’, कैबिनेट मीटिंग में लिए गए ये फैसले
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) समेत तमाम भारतीय एजेंसियां कपिल के ठिकानों पर रेड कर चुकी हैं। कपिल विदेश में बैठकर अपने गुर्गों के जरिए वारदातों को अंजाम दिलवा रहा है। कपिल की गैंगस्टर मंजीत महाल के साथ दुश्मनी है। आपसी गैंगवार में अब तक कई लोग मारे जा चुके हैं। राजकुमार दलाल के परिवार के अनुसार उन लोगों की किसी से दुश्मनी नहीं है। दलाल रोजाना जिम जाता था। हत्या के बाद पुलिस को मौके से 12 कारतूस मिले थे। अधिकतर गोलियां दलाल को सामने से मारी गई थीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।